छत्तीसगढ़फीचर्ड

अच्छी कंपनी में जॉब लगाने का झांसा देकर अपने घर में बुलाकर जबरन दैहिक शोषण कर वीडियों बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

डरा धमका कर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही…आरोपी के विरुद्ध धारा धारा 64, 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…

जांजगीर चांपा। दिनांक 15.10.24 को पीडिता थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, अपने पढाई करने के साथ- साथ जॉब की तलाश कर रही थी, इसी दौरान मुख्य आरोपी से मुलाकात होने पर अच्छी कंपनी में जॉब लगाने का झांसा देकर आरोपी द्वारा अपने घर में बुलाकर जबरन दैहिक शोषण किया एवं मोबाईल में वीडियों बनाकर रख लिया था।

जिसे आरोपी द्वारा बनाये गये विडियो को अपने अन्य साथी आरोपी सूर्यकांत कश्यप को बताये जाने पर आरोपीयों द्वारा पीड़िता को डरा धमका कर ब्लेकमेल करते हुए जबरन दबाव पूर्वक दैहिक शोषण किया गया ।

किसी को बताने पर जान से मारने की तथा वीडियों वायरल करने की धमकी देकर दैहिक शोषण किया गया है कि रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 794/2024 कायम कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में फरार आरोपियों की थाना जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी क्रम में अति पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर सूचना मिला कि आरोपी सूर्यकांत कश्यप निवासी वार्ड क्रमांक 04 गोढ़िया तालाब के पास तागा थाना मुलमुला का जो अपने सकूनत में होने की जानकारी मिलने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जिसको घटना के संबंध में पुछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 16.11.2024 न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है, मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी।

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर ASI रामप्रसाद बघेल, आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपी: सूर्यकांत कश्यप उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क 04 गोढ़िया तालाब के पास तागा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button