देश-दुनियाफीचर्डविविध

आज शेयर बाजार में दिखी मजबूती, सेंसेक्स 65774 पर ओपन तो निफ्टी 19500 के नीचे खुला

भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूती देखी जा रही है और बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी के दम पर घरेलू बाजार में बढ़त देखी जा रही है. रियल्टी शेयर भी उछाल पर बने हुए हैं...

मुंबई (ए)। घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है और आज स्टॉक मार्केट की शुरुआत बढ़त पर ही हुई है. सेंसेक्स और निफ्टी ऊपरी लेवल पर कारोबार कर रहे थे. बैंक निफ्टी में भी मजबूती के साथ कारोबार देखा जा रहा था. आज आईटी और रियल्टी शेयरों में जोरदार बढ़त देखी जा रही है।

आज की ओपनिंग में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 216.02 अंक या 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 65774.91 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा है. वहीं निफ्टी में 79.70 अंक या 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 19493.05 के लेवल पर कारोबार शुरू हुआ है।

सेंसेक्स के 30 में 22 शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार देखा जा रहा है और केवल 8 शेयर ऐसे हैं जो गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार चल रहा है और 15 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. 1 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहा है।

आज के ट्रेड में मीडिया, हेल्थकेयर इंडेक्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में गिरावट देखी जा रही है और बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी शेयरों में देखी जा रही है और ये 1.03 फीसदी की मजबूती के साथ शिखर पर बने हुए हैं. इसके बाद आईटी शेयर हैं जो 0.97 फीसदी की उछाल दिखा रहे हैं. इसके अलावा मेटल शेयर 0.72 फीसदी ऊपर बने हुए हैं।

इंफोसिस 1.48 फीसदी ऊपर है और टेक महिंद्रा में 1.03 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. एचसीएल टेक में 0.99 फीसदी तो एसबीआई में 0.84 फीसदी का उछाल बना हुआ है. टाटा स्टील 0.65 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील 0.60 फीसदी चढ़े हैं. इन टॉप गेनर्स के अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, एलएंडटी, नेस्ले, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एचयूएल, विप्रो, मारुति, एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयरों में उछाल देखा जा रहा है।

मार्केट की प्री-ओपनिंग में आज एनएसई का निफ्टी 70.55 अंक या 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 19484.30 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं बीएसई का सेंसेक्स 87.27 अंकों की बढ़त के साथ 0.13 फीसदी चढ़कर 65646.16 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button