खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अटल बिहारी वाजपेयी ने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया: पीएम मोदी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस मौके पर बुधवार को पीएम मोदी और कई दिग्गज राजघाट स्थित सदैव अटल स्मारक ने पहुंचे…

 

नईदिल्ली (ए)। देश भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने राजघाट स्थित सदैव अटल स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी सदैव अटल पहुंचकर वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा।”

वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने नमो ऐप पर एक लेख भी साझा किया। उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के साथ जिस प्रकार देश को एक नई दिशा और गति दी, उसका प्रभाव हमेशा ‘अटल’ रहेगा। उन्होंने कहा, “यह मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे उनका भरपूर सान्निध्य और आशीर्वाद मिला।”

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 1924 में आज ही के दिन हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक थे। वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनका पहला कार्यकाल 1996 में सिर्फ 13 दिन का था। इसके बाद वह 1998 में फिर प्रधानमंत्री बने और 13 महीने तक इस पद को संभाला। 1999 में वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। वह पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता थे जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button