दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वो पर सुपेला पुलिस की सख्त, 68 व्यक्ति के खिलाफ की कार्यवाही

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अड्डेबाजी करने वाले लोगो के विरूद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। निर्देश प्राप्त होते ही सुपेला पुलिस द्वारा अड्डेबाजी स्थानो को चिन्हांकित कर थाने के काफी संख्या में अधि/कर्म. की टीम बनाकर मौके में दबीश देकर अड्डेबाजी करने वाले स्थानो में जहां पर असामाजिक तत्वो का जमावड़ा रहता था।

जहां दबीश देकर शराब आदि सेवन करते पकड़ा गया। सुपेला पुलिस द्वारा लगातार एक सप्ताह में कुल 68 अड्डेबाजो के खिलाफ कार्यवाही किया गया है। अभियान के दौरान एक आरोपी से मोपेड वाहन में 40 नग देशी मदिरा शराब बिक्री करते पकड़ा गया। जिसे जेल भेजा गया। इसी तरह मोटर सायकिल/बुलेट में मोडिफाई सायलेंसर, प्रेशर हाॅर्न का उपयोग करने वाले 10 लोगो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 50,000 रूपये का फाईन किया गया है।

देर रात्री में खुलने वाले चाय अड्डो, पान ठेले वालो को सख्त समझाईश देते हुए कार्यवाही की गई है। अड्डेबाजो के विरूद्ध कार्यवाही से थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी पर अंकुश लगाया गया तथा रात्री में घुमने वाले असामाजिक तत्वो को सुपेला पुलिस द्वारा बख्शा नहीं जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button