छत्तीसगढ़फीचर्ड

अड्डेबाजी चेकिंग के दौरान चोरी का खुलासा, आरोपी से 05 लाख रुपये का सोना- चांदी के जेवरात बरामद

थाना सिविल लाईन में अपराध क्रं. 438/2024 धारा 331(4)305 बी.एन.एस. 2023 के तहत की जा रही मामले की विवेचना…

रायपुर। चोरी नकबजनी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

घटना दिनांक 30.06.2024 से 11.08.2024 की दरमियानी रात की है। अज्ञात चोरो द्वारा थाना से 3.5 किलोमीटर दूर चौपाटी के पास सेक्टर 01, शंकरनगर रायपुर में रात्रि में मदन अग्रवाल के मकान में पीछे से दरवाजा तोड़कर अन्दर घुसकर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर , सोने के कंगन एक जोड़ी , सोने का चैन (हार) एक नग, सोने की अंगूठी तीन नग, चांदी की पायल दो जोड़ी, चांदी का सिक्का छः नग एवं कुछ पैसे चिल्लहर रखे जिसकी कुल कीमती 5,50,000/- रूपये की थी चोर कर लिया गया था।

आरोपियांे द्वारा चोरी करके चोरी के सामान की बटवारा मूल लाईट स्कूल के आस पास अड्डेबाजी की जगह पर किया जा रहा था, जहां बटवारें के दौरान पास में बैठे एक बच्चे ने वह घटना देख ली थी, सिविल लाईन पुलिस द्वारा अड्डेबाजी चेकिंग के दौरान वह बालक उसी अड्डेबाजी की जगह पर पुलिस को मिला जिससे पूछताछ करने पर उसने घटना के बारे में एवं आरोपियों के बारे में पुलिस को बताया।

तदोउपरांत आरोपियों की पहचान गौरव दास पिता कालीपद दास उम्र 19 साल सा0 काली मंदिर के पास सिविल लाईन रायपुर एवं बाबू बंगाली उर्फ ओप्पो के रूप में की गई , गौरव दास की पता तलाश कर पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बाबू बंगाली के साथ मिलकर चोरी की घटना करना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से 01 जोड़ी सोने का कंगन, सोने का अंगूठी 02 नग ,चांदी का पायल 01 जोड़ी, 06 नग चांदी का सिक्का 10-10 ग्राम की जप्त की गई है। कीमती 5,00,000/- जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ओप्पो उर्फ बाबू बंगाली घटना के बाद से फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है।

नाम गिरफ्तारी आरोपी- गौरव दास उर्फ बटे पिता कालीपद दास उम्र 19 साल निवासी काली नगर पण्डरी सिविल लाईन रायपुर

जप्त सम्पत्ति: 01 जोड़ी सोने का कंगन, सोने का अंगूठी 02 नग ,चांदी का पायल 01 जोड़ी, 06 नग चांदी का सिक्का 10-10 ग्राम की जप्त की गई है। कीमती 5,00,000/-

कार्यवाही में थाना सिविल लाइन के सउनि राधेलाल साहू, प्रधान आरक्षक टी के मणि कुमार, आरक्षक महेंद्र कुमार वर्मा, कमलेश सिंह की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button