खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

अतिरिक्त तहसीलदार एवं पटवारी को 35 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी धीरेन्द्र कुमार कौशिक, प्रभारी, धान उपार्जन केंद्र चोरभट्टी द्वारा एन्टी करप्शन बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसके धान उपार्जन केन्द्र चोरभट्टी में करुणा आहेर, अतिरिक्त तहसीलदार पामगढ़ द्वारा पूर्व में निरीक्षण किया जाकर धान खरीदी कार्य ठीक से नहीं कर रहे हो बोलकर पंचनामा तैयार किया गया।

बड़े अधिकारियों को रिपोर्ट न भेजने के एवज में 30 से 40 हजार रुपए तक की व्यवस्था करने को कहा गया तथा अपने साथ ले गए पटवारी चोरभट्टी आयुष कुमार ध्रुव से लेनदेन के लिये अलग से बात करने के लिए कहा गया।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से ट्रेप आयोजित कर दिनांक 04.02.2026 को आरोपी करुणा आहेर, अतिरिक्त तहसीलदार पामगढ़ एवं पटवारी चोरभट्टी आयुष कुमार ध्रुव को प्रार्थी से 35,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 7 एवं 12 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button