देश-दुनियाफीचर्ड

अतीक-अशरफ की गोली मारकर हत्या: पूरे UP में हाई अलर्ट, प्रयागराज में धारा 144 लागू, 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बॉर्डर सील

गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है…

प्रयागराज (ए)। काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई। दोनों के शवों के पास पिस्टल पड़ी हुई है। गत दिनों उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

प्रयागराज में हुई घटना के बाद प्रदेश पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खासकर प्रयागराज में बड़ी तादाद में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पूरे जिले में धारा-144 लागू कर दी गयी है। घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रयागराज पुलिस के अलावा एसटीएफ भी घटनास्थल से सुबूत बटोर रहे हैं। मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी बल की तैनाती भी की गई है। डीजीपी आरके विश्वकर्मा और स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार पूरे घटनाक्रम की गहनता से मॉनीटरिंग कर रहे हैं। वही खबर है कि इस मामले से जुड़े 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को प्रयागराज भेजा गया है।

अतीक और अशरफ की हत्या के बाद प्रयागराज में हालात देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। इसी के साथ सीएम योगी ने जांच टीम का गठन किया है। तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग मामले की जांच करेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना का संज्ञान लिया. उन्होंने तत्काल उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए. मुख्यमंत्री ने तीन सदस्य ज्यूडिशियल कमिशन (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के निर्देश भी दिए. तीनों हमलावर मौके पर पकड़े गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अतीक और अशरफ की सरेआम हत्या को लेकर सीएम आवास पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है। इसमें यूपी के डीजीपी आरके विश्वकर्मा, स्पेशल DG क़ानून व्यस्था प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद एवं अन्य अफ़सर मौजूद थे। यूपी के सभी थाना प्रभारियों को तुरंत इलाके में जाने को कहा गया. यूपी में पुलिस वालों की छुट्टियां रद्द की गईं, जो छुट्टी पर हैं उन्हें वापस बुलाया गया।

DGP ने अल्पसंख्यक बाहुल्य ज़िलों के कप्तानों से बात की और उन्हें सतर्क रहने का निर्देश दिया. योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर को किसी भी उपद्रव से सख़्ती से निपटने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button