छत्तीसगढ़फीचर्ड

जहर सेवन कर एसपी ऑफिस में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कार्यालय में जहर सेवन करने के मामले में कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही…पूर्व में भी आरोपी द्वारा एक झूठा शिकायत के मामले जहर सेवन किया गया था…आरोपी झूठा शिकायती तत्व का व्यक्ति है, जिसके द्वारा बार बार शिकायत किया जाता है…आरोपी द्वारा प्रस्तुत की गई शिकायत की जांच करने पर पुलिस द्वारा अप्रमाणित पाया जाता है…अपनी शिकायत पर कार्यवाही के लिए दबाव बनाने जहर सेवन कर किया था आत्महत्या का प्रयास…मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

 

 

जांजगीर चांपा। दिनांक 23.04.2026 को लगभग 2:30 बजे दोपहर में एक व्यक्ति जिसका नाम टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू द्वारा पुलिस कार्यालय आया और जबरन पुलिस अधीक्षक के कक्ष में घुसने का प्रयास करने लगा जिसे वहां पर ड्यूटी में तैनात पुलिस स्टाफ के द्वारा मना किया गया परंतु आरोपी टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू के द्वारा वहां उपस्थित पुलिस स्टाफ के साथ विवाद कर जबरन धक्का देकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था।

जिसे उपस्थित पुलिस स्टाफ के द्वारा रोका गया आरोपी की गतिविधि संदिग्ध लगने पर उसे चेक करने पर उसके पॉकेट में एक कीटनाशक दवा का खुला पैकेट मिला पूछताछ करने पर आरोपी टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू ने बताया कि वह कीटनाशक दवा का सेवन किया है और ऑफिस आया है।

जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को दिया गया और आदेशानुसार आरोपी टिकेश्वर साहू को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया।

आरोपी टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू के द्वारा कार्यालयीन समय में कार्यालय में आकर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जबरन बल का प्रयोग करके पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसने का प्रवेश किया गया और उसके द्वारा कीटनाशक दवा का उपयोग कर अपनी शिकायत पर कार्रवाई करने का जबरन दबाव बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया।

आरोपी टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 304/26 धारा – 221,232, 226 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में आरोपी टिकेश्वर उर्फ टी आर साहू को पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button