छत्तीसगढ़फीचर्ड

अनभिज्ञता एवं इलाज के अभाव कारण नहीं रुकनी चाहिए किसी बच्चें की धड़कन : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की एक और नवाचार पहल “प्रोजेक्ट धड़कन” के तहत केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रायपुर में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह शामिल हुए। इसमें बच्चों की हृदय रोग से संबंधित जांच की गई।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की हम प्रोजेक्ट धड़कन के माध्यम बच्चों को होने वाले ह्रदय की समस्या से बचाना चाहते है, कई बार सही समय पर पता नहीं चलने पर समस्या का सामना करना पड़ता है।

इस योजना के माध्यम से सभी बच्चो के हृदय की जांच की जाएगी और कुछ कमी पाए जाने पर श्री सत्य साई हॉस्पिटल नवा रायपुर में ईलाज किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी और शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की प्रारंभिक पहचान और निशुल्क इलाज सुनिश्चित करना है। तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में परेशानी, स्तनपान के समय पसीना आना आदि लक्षणों के आधार पर बच्चों की जांच की जा रही है। कार्यक्रम में मौजूद परिजनों ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर परश्री सत्य साईं हॉस्पिटल से चेयरमैन सी. श्रीनिवास, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सुजीत सक्सेना, विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button