दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अनीश सारथी बने सूबेदार से रक्षित निरीक्षक, एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने स्टार लगाकर दी पदोन्नति

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने सूबेदार अनीश सारथी के कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति दी है। गत दिनों ही पुलिस मुख्यालय से पदोन्नति आदेश जारी हुआ था। इस दौरान एएसपी शहर संजय ध्रुव, एएसपी अनंत साहू, एएसपी विश्वास चंद्राकर, एएसपी कविलश टंडन, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह, नसर सिद्धकी सहित राजपत्रित अधिकारी मौजूद थे।

ज्ञात हो कि रक्षित निरीक्षक अनीश सारथी 2013 बैच के सूबेदार है। भर्ती के बाद जंगलवार ट्रेनिंग कांकेर और एकेडमी ट्रेनिंग माना में एक साल करने के बाद अनीश सारथी को बतौर प्रोबेशनर जिला मुंगेली में पदस्थ किया गया, जहां वे एक वर्ष तक सूबेदार के पद पर पदस्थ रहते हुए अपनी सेवाएं दी।

उसके बाद करीब साढ़े तीस साल घोर नक्सली जिला बीजापुर में पदस्थ हुए अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2019 में इन्हें दुर्ग जिला में बतौर सूबेदार पदस्थ किया गया, जहां इन्होंने पुलिस लाइन और यातायात में बेहतर कार्य किया। 19 जुलाई को इन्हें प्रमोशन मिला और यह जिला रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। प्रमोशन पर दुर्ग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने इन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button