दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अन्तर्क्षेत्रीय पॉवर कंपनीज टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में दुर्ग रीजन के विजेता बनने पर मुख्य अभियंता ने दी बधाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज द्वारा आयोजित अन्तरक्षेत्रीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर रीजन में किया गया। बिलासपुर रीजन में दिनांक 23 से 25 फरवरी 2023 तक आयोजित अंतरक्षेत्रीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के डबल्स में दुर्ग क्षेत्र के रजनीश ओबेराय एवं रायपुर सेंट्रल के विमल मिश्रा की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेन्स सिंगल्स में भी दुर्ग क्षेत्र के ही रजनीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दुर्ग क्षेत्र के टेबल टेनिस टीम के सभी खिलाड़ियों ने मुख्य अभियंता एम.जामुलकर से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री जामुलकर ने खिलाड़ियों को शाबासी देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और प्रयास ने यह सफलता दिलाई है। अगले वर्ष इस प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा अगर हौसला हो तो हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रजनीश ओबेराय को नेशनल लेवल पर होने वाले अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में जगह मिली है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता एच.के.मेश्राम, अधीक्षण अभियंता एस.आर.बांधे, तरुण कुमार ठाकुर, सलील खरे एवं कार्यपालन अभियंता सनीली चौहान, टी.एल.सहारे, आर.के.दानी सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुुभकामनाएं प्रेषित की है। उल्लेखनीय है कि दुर्ग रीजन से टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रजनीश ओबेराय, एम.के.साहू, पी.एल.माहेश्वरी, दिलीप पाठक, देवेन्द्र कुमार निर्मलकर, मेघनाथ वर्मा एवं माया चन्द्राकर शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button