दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई आईटीआई में 12 जनवरी को होगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

दुर्ग। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जी.ई. रोड पावरहाउस भिलाई में 12 जनवरी 2026 (सोमवार) को सुबह 10 बजे से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला विभिन्न प्रतिष्ठित उद्योगों एवं कंपनियों में अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

इस मेले में 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपनी मार्कशीट, प्रमाण पत्र, रिज्यूम, आधार कार्ड सहित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के लिए कहा गया है।

आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई से प्राप्त जानकारी अनुसार उद्योग/प्रतिष्ठान वासलोह बीके कास्टिंग लिमिटेड लाइट इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई के लिए मैकेनिस्ट, फाउंड्रीमैन, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर व फीटर, आत्मनिर्भर रेसिडेंशियल कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड भिलाई के लिए ऑफिस आपरेशन, विष्णु केमिकल लिमिटेड लाइट इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई के लिए फिटर व इलेक्ट्रीशियन,

एक्मे आटोमेशन प्राईवेट लिमिटेड में इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फीटर व कारपेंटर, सिम्प्लेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड के लिए इलेक्ट्रीकल, वेल्डर, फीटर व कोपा, जय बालाजी इंडस्ट्रीस लिमिटेड रसमड़ा दुर्ग के लिए फिटर व वेल्डर और माइंडलैब्ज़ मीडिया टेक प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद गुजरात के लिए सभी ट्रेड के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह मेला युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button