छत्तीसगढ़फीचर्ड

अपनी नानी के घर रहकर कॉलेज की पढ़ाई करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

छेडखानी करने लगा था पीडिता ने मना किया था पीडिता की नानी उसी समय मन्दिर से वापस आ गई तब पीडिता की नानी के द्वारा दरवाजा खोलने की आवाज सुनकर वहां से भाग गया पीडिता एकदम डर गई थी अपनी नानी को इसके बारे में नहीं बताई तब पीडिता को नींद रात मे बहुत देर तक नहीं लगा था वह परेशान हो गई थी…

 

 

कांकेर। प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीडिता वर्तमान में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई अपनी रिश्ते की नानी के घर पण्डरीपानी मे रहकर कर रही है। पण्डरीपानी के सरपंच के घर मे देवेन्द्र जुर्री नाम का लड़का रहकर काम करता था। पीडिता के मामा के साथ मेरे घर मे कभी-कभी आता रहता था पीडिता कभी भी उसके साथ में बात नहीं करती थी दोस्ती यारी नहीं थी पीडिता की नानी के रिश्तेदारी में दिनांक 04.05.2025 से शादी होने के कारण लगातार 04-05 दिन तक का जागरण हो गया था तो पीडिता दिनांक 08.05.2025 के रात्रि 08.30 बजे जल्दी सोने वाली थी।

पीड़िता के मामा और नानी दोनो मन्दिर गये थे तब देवेन्द्र जुरीं आया और छेडखानी करने लगा था पीडिता ने मना किया था पीडिता की नानी उसी समय मन्दिर से वापस आ गई तब पीडिता की नानी के द्वारा दरवाजा खोलने की आवाज सुनकर वहां से भाग गया पीडिता एकदम डर गई थी अपनी नानी को इसके बारे में नहीं बताई तब पीडिता को नींद रात मे बहुत देर तक नहीं लगा था वह परेशान हो गई थी कि ये लड़का क्या कर रहा था किसी को बताऊंगी तो मेरा यकिन नहीं करेंगे यह सोचकर पीडिता ने नानी को नहीं बताई पीडिता की नानी के साथ एक कमरे में सोती है मामा अलग सोते है।

मुश्किल से देर रात्रि मे पीडिता की नींद लगने लगा था जब गहरी नींद में सो गई थी लगभग 03.30 बजे आकर किसी के द्वारा पीडिता के शरीर को दबाने का अहसास होने लगा जागने के बाद गहरी नींद में थी तो मैने अचानक उठकर चिल्लाने की कोशिश की पीडिता ने देखा कि देवेन्द्र जुर्री पीडिता के कपडे को निकाल लिया था और पीडिता के द्वारा धक्का देने की कोशिश की मगर वो जबरदस्ती पीडिता के साथ शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करने लगा पीडिता की नानी और मामा शादी में जागरण के कारण गहरे नींद में थे।

आरोपी ने पीडिता के साथ गलत काम करने के बाद भाग गया पीड़िता के लिखित आवेदन पर थाना में अपराध क. 140/2025 धारा 64 (1) भा.न्याय सं. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के.एलिसेला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के मार्गदर्शन में फरार आरोपी के पता तलाश हेतु मुखबीर लगाया गया था आरोपी नया बस स्टेण्ड की ओर आने की सुचना पर आरोपी की पहचान कर अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर अपना गुनाह कबुल किया।

जिस पर आरोपी देवेन्द्र जुरीं पिता धर्म सिंह जुर्री उम्र 26 वर्ष साकिन बेथवापथरा थाना दुगली जिला यमतरी निवासी को आज दिनांक 03.06.2025 को गिरफ्तार कर आरोपी का कृत्य अजमानतीय होने पर रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सउनि भुनेश्वरी भगत,म.प्रआर. हितेश्वरी चेलक,आरक्षक ओमकार कुलदीप, आरक्षक अरूण मंडावी, आर. संतोष मरकाम एवं म.आरक्षक अंजुलता का अहम भूमिका रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button