छत्तीसगढ़फीचर्ड

अपनी ही स्टॉफ से दुष्कर्म करने वाला ब्यूटी सेलून एण्ड स्पा सेंटर का संचालक गिरफ्तार

आरोपी व्यापार विहार के पास ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर चलाता है, कुछ समय पहले दिल्ली की 22 वर्षीय युवती काम की तलाश में यहां आई, तब विश्वजीत ने उसे काम पर रखा था, आरोपी एक राष्ट्रीय पार्टी से भी जुड़ा है…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को महिला विरुद्ध अपराध पर सख्त एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। दिनांक 01.06.24 को पीडिता के साथ व्यापार विहार स्थित ब्यूटी सेलून एण्ड स्पा सेंटर संचालक के द्वारा दुष्कर्म की सूचना पर अपराध दर्ज किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) पूजा कुमार के निर्देशानुसार प्ररकण में विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। महिला विरुद्ध अपराधों में बिलासपुर पुलिस द्वारा जीरो टोलरेंस नीति अपनाते हुए आरोपियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात विश्वजीत सेनगुप्ता स्पॉ सेंटर में था। आरोप है कि वहां काम निपटाने के बाद वह युवती को खाना खिलाने के बहाने ले गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास होटल में दोनों ने खाना खाया। इसके बाद वह युवती को लेकर फिर स्पा सेंटर पहुंचा।

पुलिस की दी शिकायत में युवती का आरोप है कि यहां मौका पाकर उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की जानकारी किसी को देने पर काम से निकालने और बदनाम करने की धमकी भी दी।

आरोपी तड़के करीब तीन बजे तक युवती के साथ रहा। सुबह करीब 5 बजे युवती स्पा सेंटर से बाहर निकली, जिसके बाद उसने सीधे डायल 112 को कॉल कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उसे और आरोपी विश्वजीत को पकड़ कर थाने ले आई।

आरोपी: विश्वजीत सेन गुप्ता पिता कंचन सेन गुप्ता उम्र 43 वर्ष निवासी दुर्गा चौक सेक्टर-1 शंकर नगर रायपुर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर (छ.ग.)

थाना तारबाहर: अप.क्र. – 154/24, धारा 376 भादवि.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button