छत्तीसगढ़फीचर्ड

अपने मकान में लड़का-लड़कियों को कमरे उपलब्ध कराने और देह व्यापार करवाने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार

जांच के दौरान मोहल्लेवासियों एवं गवाहों से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान घर में कोई संदिग्ध व्यक्ति मौके पर नहीं मिला, परंतु संबंधित महिला थाना में स्वयं स्वीकार किया गया कि वह पैसों के बदले अपने मकान में लड़के-लड़कियों को कमरा उपलब्ध कराती थी तथा देह व्यापार के लिए ग्राहकों को लड़कियां भी उपलब्ध कराती थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वह अपने मोबाइल फोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से विभिन्न व्यक्तियों को लड़कियों के फोटो भेजती थी…

 

कवर्धा। दिनांक 14/01/2026 को थाना कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत तुलसी पारा में एक महिला द्वारा अपने मकान में लड़के एवं लड़कियों को कमरे उपलब्ध कराकर तथा लड़कियां भी उपलब्ध कराते हुए देह व्यापार कराए जाने की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना कवर्धा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई।

जांच के दौरान मोहल्लेवासियों एवं गवाहों से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान घर में कोई संदिग्ध व्यक्ति मौके पर नहीं मिला, परंतु संबंधित महिला सरस्वती साहू, थाना कवर्धा में स्वयं स्वीकार किया गया कि वह पैसों के बदले अपने मकान में लड़के-लड़कियों को कमरा उपलब्ध कराती थी तथा देह व्यापार के लिए ग्राहकों को लड़कियां भी उपलब्ध कराती थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वह अपने मोबाइल फोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से विभिन्न व्यक्तियों को लड़कियों के फोटो भेजती थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सरस्वती साहू के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा क्रमांक 06/07/2026 तैयार कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

आरोपी के मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई संदिग्ध एवं सफेदपोश व्यक्तियों के मोबाइल नंबर पाए गए हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है। कबीरधाम पुलिस द्वारा देह व्यापार जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा प्रकरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button