दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अपरहण और दुष्कर्म का फरार आरोपी 09 साल बाद गिरफ्तार

भिलाई। दिनाँक 23.07.2016 को प्रार्थीया द्वारा थाना खुर्सीपार आकर एक लिखित आवेदन पेश कर बतायी कि अपनी नाबालिक लडकी को बीरसा लोहार कही भगा कर ले गया है, शिकायत पर थाना खुर्सीपार मे अपराध क्रमांक 310/2016 धारा-363 कायम किया गया।

विवेचना दौरान वर्ष 2018 में पिडिता को दस्तयाब किया गया जो घटना के बारे में बताई की बीरसा लोहार उसे बहला फुसला कर उडिसा लेकर चले गया था। जहाँ उसके साथ लगातार जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया जिससे उसको एक बच्चा होन से लाकर रायगढ मे छोड कर भाग गया है। विवेचना के दौरान लगातार फरार आरोपी बीरसा लोहार की रायगढ, उडिसा, झारखण्ड एवं अन्य स्थानो में पता साजी की जा रही थी जो घटना दिनोंक से लगातार फरार चल रहा था।

थाना खुर्सीपार द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर मामले के पतासाजी हेतु लगाया गया। टीम के द्वारा उक्त आरोपी बीरसा लोहार का पता तलास के दौरान दिनॉक

22.02.2025 को शासकीय अस्पताल दुर्ग में अपने मामा से मिलने आने की सुचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करा बीरसा लोहार एवं उनसे संबंधित लोोगो पर नजर रखी जा रही थी, तभी बीरसा लोहार के अस्पताल में मौजुद होने की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी बीरसा लोहार की घेरा बदी कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना खुर्सीपार लाकर पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर धारा 366,376, भादवी 5,6 पास्को एक्ट जोडी गई।

आरोपी बीरसा लोहार पिता बुधना लोहार उम्र 30 साल निवासी कैलाश नगर सुभाष मार्केट घासी दास नगर थाना जामुल को विधिवत् गिरफतार कर न्यायीक रिमाण्ड पर भेजा जाता है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज प्रभारी थाना खुर्सीपार, सउनि कपिल देव यादव प्र०आर० बल्लु राम सपहा, आरक्षक हेमन्त साहू, विनोद सिन्हा तेजप्रकाश साहू, थाना खुर्सीपार की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button