दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अपर आयुक्त ने भिलाई निगम के सभी विभागों का किया औचक निरीक्षण, 150 अधिकारी एवं कर्मचारी अपने विभाग में मिले अनुपस्थित

भिलाई। विधानसभा निर्वाचन का मतदान संपन्न होने के बाद निगम में जनहित के कार्यो को पटरी पर लाने हेतु आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त ने निगम मुख्यालय के सभी विभागों का औचक निरीक्षण कर विभाग प्रमुख एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जाॅच किये तो 150 अधिकारी एवं कर्मचारी अपने विभाग में अनुपस्थित पाये गये। आयुक्त रोहित व्यास ने चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य पर मुस्तैद रह कर जनहित के कार्यो को गति प्रदान करे, इस उददेश्य को लेकर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी को निगम मुख्य कार्यालय सुपेला के सभी विभागों का अवलोकन कर अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्यालयीन समय 10 बजे उपस्थिति की जाॅच किये जाने के निर्देश दिये गये थे।

जाॅच में विभाग प्रमुख सहित 150 अधिकारी कर्मचारी अपने विभाग में अनुपस्थित रहे। अपर आयुक्त श्री द्विवेदी ने डाटा सेंटर को सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का निष्ठा एप्प में जाॅच कर देर से आने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों की सूची तैयार कर आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है, उसी प्रकार स्थापना अधीक्षक को उपस्थिति पंजी की जाॅच कर अनुपस्थित रहने वालो को नोटिस दिये जाने का निर्देश दिये है।

वृक्षारोपण की होगी आडिट: नगर निगम भिलाई क्षेत्र में लक्ष्य के आधार पर किये गये वृक्षारोपण की आडिट के लिए आयुक्त ने टीम गठित कर 3 दिवस के भीतर निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट प्रस्तुत करने, बिजली पोल में किये गये नम्बरिंग की पूर्णतः प्रमाण पत्र तथा आनलाईन शिकायतो में दर्ज प्रकरणो की समीक्षा आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त ने किया।

आयुक्त रोहित व्यास ने भिलाई के सौदर्यीकरण एवं हरियर छत्तीसगढ़ योजना के तहत जी.ई.रोड, उद्यान, शासकीय भूमि, अस्पताल परिसर, गौठान, एस.एल.एम.आर. सेंटर, व्यवसायिक क्षेत्र आदि में वृक्षारोपण के निर्देश वर्षाऋतु के पूर्व दिये थे। जिसके लिए प्रत्येक जोन को वृक्षारोपण करने लक्ष्य निर्धारित किया गया था, वर्तमान में किये गये वृक्षारोपण की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने अभियंताओं की टीम गठित कर 3 दिवस के भीतर निर्धारित प्रारूप में अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश प्रसारित किये है।

टीम के सदस्य वृक्षारोपण स्थल का मौका मुवायना कर सुख गये पेड़, छतिग्रस्त पाईप की जानकारी एकत्र करेगे, ठेका प्राप्त एजेसी को खाद पानी नियमित रूप से प्रदान किये जाने की जानकारी भी प्रारूप में प्रस्तुत करेगें। उक्त जानकारी बैठक में उपस्थित अधिकारियों को प्रदान करते हुए अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने आगे कहा की आयुक्त द्वारा भिलाई निगम क्षेत्र के सभी बिजली खम्बो की नंबरिंग के साथ बंद लाईट को बदल कर चालू करने के निर्देश दिये थे इसकी भी जानकारी टीम के सदस्य उपलब्ध करायेगें।

इसी प्रकार राज्य सरकार द्वारा जारी आनलाईन शिकायत में दर्ज शिकायत पत्रों के निराकरण की भी उन्होने समीक्षा की। अपर आयुक्त ने सारथी ई-एप्प, जनचैपाल, जनशिकायत में दर्ज शिकायतो का एक सप्ताह के भीतर निराकरण कर शिकायतो को विलोपित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक में उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, रमाकांत साहू, सभी जोन के आयुक्त, सहायक अभियंता, उपअभियंता, विभाग प्रमुख सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button