खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के 4 आरोपी गिरफ्तार: हॉस्टल से बहन के घर जा रही थी प्रार्थी, एक्सयूवी कार में बैठाकर आरोपी ले गए थे गोवा

अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने क़े मामले मे शामिल 04 आरोपियों कों चंद घंटे मे किया गया गिरफ्तार…आरोपियों क़े कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 03 नग मोबाइल फ़ोन एवं घटना मे प्रयुक्त एक्स.यू. वी. कार किया गया बरामद…

सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 04/05/24 कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थिया घटना दिनांक 15/01/24 कों अपने हॉस्टल से बहन क़े घर जा रही थी, कि बीच रास्ते मे आरोपी शुभम, अंशु क़े मोबाइल से प्रार्थिया कों फ़ोन कर घर छोड़ देने की बात बोलते हुए एक्स.यू. वी. कार मे बैठा लिए, जो बाद मे प्रार्थिया देखी कि कार मे 04 लोग मौजूद थे।

जिनमे से शुभम एवं अंशु उर्फ़ अनुराग प्रार्थिया क़े जान पहचान एवं रिस्तेदार हैं जिनके साथ 02 अन्य युवक पुष्पराज, संजय भी थे, जो आरोपियों द्वारा प्रार्थिया कों कार मे बैठाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर अजिरमा मे कार मे जबरन दुष्कर्म की घटना कारित कर प्रार्थिया कों जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थिया कों जबरन कार मे बैठाकर गोवा ले जाकर सभी आरोपियों द्वारा जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं।

दिनांक 22/01/24 कों वापस लेकर प्रार्थिया कों उसकी बहन क़े घर छोड़ दिए हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 247/24 धारा 323, 366, 506, 376 (डी) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम (01) शुभम उजेरिया उम्र 28 वर्ष (02) अंशु उर्फ अनुराग उजेरिया उम्र 22 साल दोनों निवासी शिवपुर, बरदर थाना खड़गवां, जिला मनेन्द्रगढ (03) संजय चौधरी उम्र 27 साल सा० पोड़ीडीह, छापर थाना खडगवां, जिला मनेन्द्रगढ (04) पुष्पराज लकडा उम्र 19 साल सा० कुम्दा कॉलोनी, करमपुर थाना विश्रामपुर जिला सूरजपुर का होना बताये।

आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं, आरोपियों क़े कब्जे से 03 नग मोबाइल एवं घटना मे प्रयुक्त एक्स.यू.वी. वाहन बरामद किया गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, महिला आरक्षक भोली राजवाड़े, प्रिया रानी, आरक्षक अशोक यादव, अतुल सिंह , सतीश चौहान , अनिल सिंह , ऋषभ सिंह , घनश्याम देवांगन , सत्यम सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button