खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अब इस नाम से जाना जाएगा अयोध्या का नया एयरपोर्ट: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को करेंगे उद्घाटन, शहर को देंगे 15000 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यानी शनिवार 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर का दौरा करने वाले हैं. इस दौरे पर वह अयोध्या को 15,700 करोड़ रुपये की सौगत देने वाले हैं. इसमें अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अयोध्या रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास शामिल है…

अयोध्या (ए)। अयोध्या में नए एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम होगा. न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है. इससे दो दिन पहले (27 दिसंबर)  को ही अयोध्या के रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यानी शनिवार (30 दिसंबर) को अयोध्या का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक अयोध्या के अत्याधुनिक हवाई अड्डे का पहला चरण 1,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6500 वर्गमीटर होगा, जो सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा करने के लिए तैयार रहेगा।

टर्मिनल भवन का निर्माण श्रीराम मंदिर की मंदिर वास्तुकला को दर्शाता है. अयोध्या हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन विभिन्न सुविधाओं से लैस है जिनमें इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम, एलईडी लाइटिंग, वर्षा जल संचयन, फव्वारे के साथ भूनिर्माण, जल उपचार संयंत्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं।

अयोध्या धाम जंक्शन की खासियत पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का पहला चरण 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाने वाला तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (30 दिसंबर) को उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर का दौरा करने वाले हैं. इस दौरे पर वह अयोध्या को 15,700 करोड़ रुपये की सौगत देने वाले हैं. इसमें अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अयोध्या रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास शामिल है. इसके अलावा वह दो नई अमृत भारत व छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इसकी जानकारी दी है।

पीएमओ ने कहा कि इसके अलावा कई नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जो अयोध्या और उसके आसपास नागरिक सुविधाओं के सौंदर्यीकरण और सुधार में योगदान देंगी. बयान में बताया गया कि अयोध्या के अत्याधुनिक हवाई अड्डे का पहला चरण 1,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6500 वर्गमीटर होगा, जो सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा करने के लिए तैयार रहेगा।

टर्मिनल भवन का अग्रभाग अयोध्या के आगामी श्रीराम मंदिर की मंदिर वास्तुकला को दर्शाता है. टर्मिनल भवन के अंदरूनी हिस्सों को भगवान श्रीराम के जीवन को दर्शाते हुए स्थानीय कला, चित्रों और भित्ति चित्रों से सजाया गया है. अयोध्या हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन विभिन्न सुविधाओं से लैस है जिनमें इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम, एलईडी लाइटिंग, वर्षा जल संचयन, फव्वारे के साथ भूनिर्माण, जल उपचार संयंत्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं।

रेलवे स्टेशन में क्या सुधार हुए? पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का पहला चरण 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाने वाला तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है. बयान के अनुसार स्टेशन भवन ‘सभी के लिए सुलभ’ और ‘आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन’ होगा।

इन ट्रेनों का भी किया जाएगा उद्घाटन प्रधानमंत्री देश में सुपरफास्ट यात्री ट्रेनों की नई श्रेणी ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाएंगे. अमृत भारत ट्रेन एक एलएचबी पुश पुल ट्रेन है जिसमें गैर वातानुकूलित कोच हैं. इस ट्रेन में बेहतर त्वरण के लिए दोनों छोर पर लोको हैं. यह रेल यात्रियों के लिए सुंदर और आकर्षक डिजाइन वाली सीटें, बेहतर सामान रैक, उपयुक्त मोबाइल धारक के साथ मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी लाइट, सीसीटीवी, सार्वजनिक सूचना प्रणाली जैसी बेहतर सुविधाएं प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत ट्रेनों दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री छह नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कोयम्बटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस, जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी लेंगे हिस्सा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. इसके अलावा समारोह में कई नेताओं और अभिनेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button