खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अब वंदे-भारत ट्रेन की साफ-सफाई के लिए सिर्फ 14 मिनट लगेंगे: ’14 मिनट चमत्कार’ योजना की आज होगी शुरुआत, दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा

भारतीय रेलवे जापान की बुलेट ट्रेनों की 7 मिनट की सफाई के चमत्कार से प्रेरित होकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए एक नई स्वच्छता पहल शुरू करने जा रहा है…

नईदिल्ली (ए)। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे-भारत ट्रेनों को अब केवल 14 मिनट में साफ किया जा सकेगा. इसके अलावा ट्रेन में दिव्यांग यात्रियों के लिए एक रैंप भी लगाया गया है. इसको लेकर आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को कहा कि भारतीय रेलवे यह ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब वंदे-भारत ट्रेन की साफ-सफाई के लिए सिर्फ 14 मिनट लगेंगे।

आज 1 अक्टूबर को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत भारतीय रेलवे के टर्मिनल स्टेशनों पर इन ट्रेनों के लिए ’14-मिनट चमत्कार’ योजना को भी शुरू किया जाएगा. इस योजना की औपचारिक शुरुआत दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर की जाएगी।

रेल मंत्री करेंगे उद्घाटन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार (1 अक्टूबर) को दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर इसका उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही देश भर में 32 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें इस सफाई तंत्र को अपनाएगी।

जापान में 7 मिनट में साफ हो जाती है बुलेट ट्रेन
जापान की बुलेट ट्रेनों से प्रेरित होकर भारतीय रेलवे का यह नया प्रयास ट्रेन की सफाई के स्टेंडर्ड्स को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है. बता दें कि जापान में बुलेट ट्रेन को साफ करने में केवल 7 मिनट साफ किया जाता है।

हर कोच के लिए 4 सफाई कर्मचारी होंगे तैनात
रेल मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों ने एएनआई को बताया कि जिस प्रक्रिया में पहले 3-4 घंटे लगते थे, उसे अब महज 14 मिनट में पूरा किया जाएगा. सूत्रों ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के प्रत्येक कोच की सफाई के लिए चार सफाई कर्मचारियों की एक समर्पित टीम तैनात जाएगी।

रेल मंत्री ने दिए थे बदलाव के संकेत उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत में जनवरी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की प्रीमियम ट्रेनों की सफाई प्रक्रिया में बदलाव का संकेत दिया था. अब, इस पहल के साथ रेलवे प्रभावी और पूरी तरह कार्यात्मक साबित होने पर सभी ट्रेनों में समान कुशल सफाई तंत्र का विस्तार करने की योजना बना रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button