खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अब विदेश में रहने वाले भक्त भी कर सकेंगे रामलला की ‘सेवा’, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिली FCRA से मान्यता

अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर के दर्शन जनवरी 2024 से शुरू होने की संभावना है. राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने ये जानकारी साझा की थी…

नईदिल्ली (ए)। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने बुधवार को एक बड़ी जानकारी साझा की. ट्रस्ट की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया गया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम 2010 के अंतर्गत स्वैच्छिक योगदान प्राप्त करने के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार के FCRA विभाग ने मान्यता प्रदान कर दी हैं।

ट्रस्ट की ओर से ट्वीट में कहा गया कि विदेशी स्त्रोतों से प्राप्त होने वाला कोई भी स्वैच्छिक योगदान केवल भारतीय स्टेट बैंक की संसद मार्ग शाखा में ही स्वीकार होगा. ये भी कहा गया कि अन्य किसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक की अन्य किसी शाखा में भेजा गया धन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ट्रस्ट ने जारी की अकाउंट की डिटेल
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से इस ट्वीट में विदेशी योगदान स्वीकार किए जाने वाले बैंक खाते की जानकारी भी साझा की गई है. इसमें खाताधारक के नाम के तौर पर Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra है. वहीं, ये अकाउंट संसद मार्ग शाखा में है, जिसकी खाता संख्या 42162875158 है. इस बैंक का आईएफएससी कोड (IFSC Code)  SBIN0000691 है और स्विफ्ट कोड (SWIFT CODE) SBININBB104 है।

कब होगी राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा?
अयोध्या में तैयार हो रहे राम मंदिर में अगले साल 2024 में 17 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा. एक दिन पहले ही यानी 17 अक्टूबर को राम मंदिर निर्माण की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से शेयर की गई थीं।

इन तस्वीरों में राम मंदिर की भव्यता और सुंदरता मनमोहक नजर आ रही है. बता दें कि अभी राम मंदिर के केवल एक हिस्से का ही निर्माण पूरा होने की जनवरी तक संभावना है. अन्य हिस्सों के निर्माण का कार्य भी जारी है, जो कुछ और समय ले सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button