खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात, ट्वीट कर दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ फोन पर बातचीत की है. इस बारे में पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर जानकारी दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम एचआरएच प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की. कनेक्टिविटी, ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और निवेश में संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा की और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. सूडान से भारतीयों की सुरक्षित निकासी और हज के लिए उनके समर्थन की सराहना की।”

बता दें कि भारत और सऊदी अरब दशकों से आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक स्तर पर मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करते हैं. फरवरी 2019 में मोहम्मद बिन सलमान ने भारत का दो दिवसीय दौरा किया था. उस दौरान प्रिंस सलमान ने कहा था, ”हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि दोनों देशों की खातिर यह संबंध बना रहे और इसमें सुधार हो. मुझे यकीन है कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सऊदी अरब और भारत के लिए अच्छी चीजें कर सकते हैं.”

अक्टूबर 2019 में पीएम मोदी ने की थी सऊदी अरब की यात्रा उसी वर्ष (29 अक्टूबर 2019 को) पीएम मोदी ने सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा की थी. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से और सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के निमंत्रण पर वह सऊदी अरब पहुंचे थे. रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया था।

2019 में सऊदी की यात्रा से पहले पीएम मोदी ने एक बयान में कहा था कि वह एफआईआई फोरम में अपनी भागीदारी के लिए उत्सुक हैं जहां भारत में वैश्विक निवेशकों के लिए बढ़ते व्यापार और निवेश के अवसरों के बारे में बात करेंगे क्योंकि देश 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button