खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अभिनेता अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, बोले- दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई है…

मुंबई (ए)। अक्षय कुमार अब भारतीय नागरिक बन गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट शेयर किए हैं. उन्होंने डॉक्यूमेंट की तस्वीर शेयर करके फैंस को ये खुशखबरी दे दी है. अक्षय के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी, जिसकी वजह से उन्हें कई बार आलोचना का सामना करना पड़ता था।

अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. साथ ही फैंस को बता दिया है कि वह भारतीय नागरिक बन गए हैं. अक्षय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी. स्वतंत्रता दिवस की बधाई. जय हिंद।’

फैंस ने जताई खुशी अक्षय कुमार के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सर आपने हेटर्स के मुंह पर चमाचा मार दिया, स्वतंत्रता दिवस की बधाई. वहीं एक ने लिखा- आखिरकार आ गया इंडियन सिटिजनशिप का बुलावा. हेटर्स अब तिस टॉपिक को लेकर ट्रोल करोगे. एक यूजर ने लिखा- सबकी बोलती बंद अब।

अक्षय कुमार ने 2019 में एक इवेंट में बताया था कि वह जल्द ही इंडियन पासपोर्ट के लिए अप्लाई करेंगे और अब उनके पास इंडियन पासपोर्ट आ गया है और वह भारतीय नागरिक बन गए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. ओएमजी 2 में अक्षय के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आए हैं. ये फिल्म एक सेंसिटिव मुद्दे पर बनी है जिसे बखूबी दिखाया गया है. ओएमजी 2 की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 से हुई है।

ओएमजी 2 के बाद अक्षय जल्द ही सोराई पोट्रू के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में अक्षय के साथ राधिका मदान और परेश रावल लीड रोल में नजर आएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button