खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अभिनेता गोविंदा शिवसेना में हुए शामिल, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें हुई तेज

गोविंदा इससे पहले 2004 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं, तब उन्होंने भाजपा के राम नाईक को 48,271 वोट से हराया था…

 

मुंबई (ए)। अभिनेता गोविंदा गुरुवार को शिवसेना में शामिल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिंदे की पार्टी उन्हें मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। ऐसा हुआ तो वे शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले बुधवार को गोविंदा ने शिंदे खेमे के नेता और शिवसेना के पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीर भी सामने आई थी। गोविंदा इससे पहले 2004 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। तब उन्होंने भाजपा के राम नाईक को 48,271 वोट से हराया था।

गुरुवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने गोविंदा को पार्टी की सदस्यता दिलाई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद गोविंदा ने कहा, ‘मैंने सोचा था कि मैं दोबारा राजनीति में प्रवेश नहीं करूंगा, लेकिन अब मैं शिव सेना में शामिल हो रहा हूं और मेरे लिए यह भगवान का आशीर्वाद है’। वहीं, इस दौरान अभिनेता ने सीएम एकनाथ शिंदे की भी तारीफ की।

राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने दी ये प्रतिक्रिया
गोविंदा के राजनीति में वापसी पर राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। देवड़ा ने कहा, ‘मैं गोविंदा को बीते 25 साल से जानता हूं। हम दोनों ने साल 2004 में साथ में चुनाव भी लड़ा था। मेरे दिवंगत पिता ही उन्हें कांग्रेस में लेकर आए थे। गोविंदा एक साफ दिल वाले इंसान है, जो देश की सांस्कृतिक राजधानी मुंबई का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं’।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button