दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने भव्य शस्त्र पूजन शोभायात्रा का किया आयोजन, दुर्गा वाहिनी व हनुमान जी की भव्य झांकी भी निकाली गई

भिलाई। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी रविवार को छत्तीसगढ़ बजरंग दल द्वारा प्रांत संयोजक रतन यादव के मार्गदर्शन में व छग बजरंग दल विभाग संयोजक रवि निगम के नेतृत्व में भव्य शस्त्र पूजन शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सुपेला घड़ी चौक हनुमान मंदिर से आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे विधि विधान से सभी शस्त्रों का पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात गाजे- बाजे, अखाड़ा, वीरांगना एवं माता के स्वरूप में दुर्गा वाहिनी व हनुमान जी की मनमोहित भव्य झांकी से सुसज्जित विशाल शोभायात्रा, सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी एवं बजरंगियों के साथ सुपेला चौक से लक्ष्मी मार्केट फिर गदा चौक होते हुए रावण भाटा से वापस सुपेला चौक हनुमान मंदिर में समापन हुआ।

जिसमे कई प्रकार का डीजे, अखाड़ा, धूमाल और सुसज्जित झांकी शामिल हुए। राम नाम के जय घोष से पूरा वातावरण भगवामय हो गया, जगह जगह अनेक समाज, समुदाय द्वारा शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। सभी कार्यकर्ताओं को उत्साहित व संकल्पित करते हुए विभाग संयोजक रवि निगम ने बताया कि वर्षों से चली आ रही हमारे गौरवशाली परंपरा विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन का आयोजन ‘असत्य पर सत्य की- अधर्म पर धर्म की जीत’ की उत्साह में किया जाता है।

आज के दिन हम संकल्प लेते हैं कि हम प्रभू श्रीराम जी के आदर्शों पर चलकर अपने नए भारत का निर्माण करेंगे और सभी वीर हिंदू भाइयों को अपने धर्म के प्रति जागरूक करेंगे और सभी सनातनी एकजुट रहेंगे कोई भी विधर्मी हमारे धर्म के ऊपर बुरी नजर डालेगा उसका वही हश्र होगा जो राक्षसों का हुआ था।

इस भव्य शस्त्र पूजन शोभात्रा में प्रांत संयोजक रतन यादव, प्रांत अध्यक्ष गौतम जैन, प्रांत उपाध्यक्ष विकास ठाकुर, चंदन राजपूत, विभाग संयोजक रवि निगम, विभाग सहसंयोजक कुशल तिवारी, जिला सह मंत्री रितिक सोनी, संगठन विस्तारक ईश्वर गुप्ता, अध्यक्ष सूर्या राजपूत, जिला उपाध्यक्ष कमल साव, ओजस्वी वक्ता विशाल ताम्रकर, कवर्धा के दुर्गेश देवांगन, मीडिया विभाग डा. शेखर ताम्रकार, जिला संयोजक रवि भारती, सहसंयोजक अजय सेन , राजा साहू , लक्ष्मण यादव , जिला सत्संग प्रमुख इंद्रजीत महाराज, जिला सुरक्षा प्रमुख अनिल बेहरा , सह सुरक्षा प्रमुख नंदन ओझा, सुपेला प्रखंड अध्यक्ष कौशल यादव, सुपेला प्रखंड संयोजक करण सोनी, नगर अध्यक्ष कमलेश साहू , भिलाई नगर उपाध्यक्ष मनोज साहू, कैंप संयोजक आतिश गौर , जामुल प्रखंड मंत्री कमल निषाद, सोमनाथ यादव, डोमन साहू , विशाल , लकी , मुरली, योगेश , राहुल सहित हजारों की संख्या में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी व बजरंग दल कार्यकर्ताओं शाहिद समस्त हिंदू समाज सम्मिलित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button