खास खबरफीचर्डविविध

अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 14 गेंदों में फिफ्टी जड़ बना दिए कई नए रिकॉर्ड, संजू बने शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा

संजू सैमसन को जनवरी 2025 से लेकर अब तक टी20 इंटरनेशनल में 9 बार ओपनिंग करने का मौका मिला है, लेकिन वह एकबार भी इसका फायदा उठाने में कामयाब नहीं हो सके, जिसमें उनका इन 9 पारियों में बतौर ओपनर सर्वाधिक स्कोर देखा जाए तो वह सिर्फ 37 रनों का रहा है। इसके अलावा सिर्फ एक पारी में वह शुरुआती 6 ओवर्स में अपना विकेट बचा सके। संजू सैमसन ने जनवरी 2025 से 9 पारियों में ओपनिंग करते हुए सिर्फ 11.55 के औसत से 104 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 133.33 का देखने को मिला है। इस दौरान संजू 5 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी पार करने में कामयाब नहीं हो सके…

 

गुवाहाटी (ए)। आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में बल्ले से रौद्र रूप देखने को मिला। टीम इंडिया को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 154 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने सिर्फ 10 ओवर्स में ही हासिल कर लिया।

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में अपनी फिफ्टी सिर्फ 14 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी करने के साथ कई नए रिकॉर्ड बनाने का काम किया, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ ये टी20 इंटरनेशनल में अभी तक किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज फिफ्टी है। अभिषेक ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड को तोड़ा है जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी। अभिषेक के बल्ले से इस मैच में 20 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली जिसमें उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए।

अभिषेक शर्मा जो न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे, उन्होंने तीसरे मुकाबले में बिना कोई गलती किए अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की जिसका जवाब कीवी गेंदबाजों के पास नहीं था। अभिषेक ने जब 14 गेंदों में इस मुकाबले में अपना अर्धशतक पूरा किया तो ये टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से अब तक की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी बन गई। इस लिस्ट में पहले नंबर पर युवराज सिंह का नाम है जिन्होंने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी। वहीं अब दूसरे नंबर पर उनके चेले अभिषेक शर्मा आ गए हैं जो 14 गेंदों में ये कारनामा करने में कामयाब हुए हैं।

भारत की ओर से T20I क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बने। अभिषेक ने 20 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 शानदार छक्के जड़े। दोनों स्टार बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 104 रनों की तूफानी पार्टनरशिप हुई।

भारत की तरह से टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी

  • युवराज सिंह – 12 गेंद बनाम इंग्लैंड (साल 2007)
  • अभिषेक शर्मा – 14 गेंद बनाम न्यूजीलैंड (साल 2026)
  • हार्दिक पांड्या – 16 गेंद बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2025)

फुल मेंबर्स के खिलाफ तीसरी संयुक्त सबसे तेज फिफ्टी

वर्ल्ड क्रिकेट में फुल मेंबर्स टीमों में देखा जाए तो उसमें अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज फिफ्टी जड़ी है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर युवराज सिंह का नाम है तो वहीं दूसरी नंबर पर  नामीबिया के खिलाड़ी जेन फ्रेलिनक का नाम है जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। वहीं तीसरे नंबर पर कॉलिन मुनरो के साथ अब संयुक्त रूप से अभिषेक शर्मा का नाम भी है, जिसमें मुनरो ने जहां श्रीलंका के खिलाफ साल 2016 में खेले गए टी20 मुकाबले में 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।

वहीं संजू सैमसन का फॉर्म चिंता का विषय बन गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जब तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की पारी की पहली गेंद पर संजू सैमसन आउट हुए तो वह एक शर्मनाक लिस्ट का भी हिस्सा बन गए। संजू चौथे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जो पारी की पहली गेंद पर आउट हो गए, जिसमें उनसे पहले इस लिस्ट में केएल राहुल, पृथ्वी शॉ और रोहित शर्मा का नाम शामिल था।

टी20 इंटरनेशनल में पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाली भारतीय खिलाड़ी

  • केएल राहुल – बनाम जिम्बाब्वे (साल 2016)
  • पृथ्वी शॉ – बनाम श्रीलंका (साल 2021)
  • रोहित शर्मा – बनाम वेस्टइंडीज (साल 2022)
  • संजू सैमसन – बनाम न्यूजीलैंड (साल 2026)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button