खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मां बम्लेश्वरी मंदिर में अश्लील विडियो प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और 200 से अधिक मोबाईलों को खंगालने के बाद मिली सफलता

मां बम्लेश्वरी मंदिर में अश्लील विडियो प्रसारित करने वाला पुलिस गिरफ्त में…पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व सायबर की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों को किया गिरफ्तार…मंदिर में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज व 200 से अधिक मोबाईलों को खंगाला गया…

राजनांदगांव। दिनांक 16.02.2024 की शाम 05.40 बजे मां बम्लेश्वरी उपर मंदिर कार्यालय में लगे स्मार्ट टीवी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील विडियो प्रसारित करने से बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 90/2024 धारा 292 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश व अति पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन पर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना डोंगरगढ़ पुलिस एवं सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम गठित किया गया। इस पर संयुक्त टीम द्वारा मंदिर में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी व 200 से अधिक मोबाईल नंबरो को खंगाला गया।

विवेचना दौरान मंदिर कार्यालय के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में रवि चन्द्रिकापुरे नामक व्यक्ति को उपर मंदिर में लगे टीवी के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया। उक्त व्यक्ति को कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि अपने फोन को स्मार्ट टीवी से स्क्रीन कास्ट के माध्यम से कनेक्ट कर फोन में चल रहे अश्लील विडियो को स्मार्ट टीवी में प्रसारित करना बताया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भरत बरेठ थाना प्रभारी डोंगरगढ़, निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, प्रभारी सायबर सेल, उप निरीक्षक राजेश बघेल, आरक्षक आदित्य, हेमंत, अमित, परिवेश वर्मा, गजेन्द्र भारद्वाज, प्रयंश सिंह की अहम भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी- रवि चन्द्रिकापूरे पिता तीजउ चन्द्रिकापुरे उम्र 46 साल साकिन मौर्या कालोनी डोंगरगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button