छत्तीसगढ़फीचर्ड

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने गुढियारी थाना प्रभारी के. के. कुशवाह को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में आज भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के अधिकारी अवधेश कुमार त्रिवेदी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर ने के. के. कुशवाह (टी.आई) गुढ़ियारी थाना रायपुर को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

के. के. कुशवाह (टी.आई) गुढ़ियारी थाना द्वारा रेलवे स्टाफ हार्दिक दास (एम टी एस) के साथ हुई मारपीट की घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उसका फ़ोन दिलवाने में केस को त्वरित समाधान कर उनके कार्य समर्पण के लिए उनकी सराहना की।

इस तरह के रेलवे परिसर में सामाजिक अपराधिक गतिविधियों पर त्वरित संज्ञान प्रशंसनीय कार्य हैं। इस अवसर वाणिज्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों के खान पान की सुविधा के लिए अधिकृत वेंडर को निर्देशित किया गया: मई एवं जून महीने में जब स्कूलों की छुट्टियाँ शुरू होती है, शादी ब्याह एवं त्योहारों का भी समय होता है, ऐसे में स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की बहूत ज्यादा भीड़-भाड़ होती है । इन सभी को ध्यान में रखकर रेलवे द्वारा रेलयात्रियों की सुविधा के लिए योजनबद्ध तरीके से कार्य किया जाता है । रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कनफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्पेशल ट्रेन एवं महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

स्पेशल ट्रेनों में पैंट्रीकार का प्रावधान नहीं रहता है इस हेतु जिन स्टेशनों पर ट्रेन रूकती है उन स्टेशनों के वेंडर को निर्देशित किया जाता है कि वह यात्रियों की सुविधा के अनुसार निर्धारित दरों पर खान-पान की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक सफर करने में असुविधा न हो। रायपुर रेल मंडल में लगभग 210 से अधिक वेंडर को निर्देशित किया गया है कि वह ट्रेनों में खानपान की व्यवस्था का उचित ध्यान रखें।

सामान्य श्रेणी के कोच की यात्रियों के लिए सामान्य श्रेणी कोच के सामने किफायती दरों पर भोजन की व्यवस्था रहती हैं यात्रियों के लिए निशुल्क पेयजल हेतु रेलवे स्टेशनों पर प्याऊ की व्यवस्था एवं वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button