खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अमित जोगी ने पाटन विधानसभा से ठोकी ताल, कहा- अभी तक तो एक ही परिवार के चाचा-भतीजा की सेटिंग होती आई है, पाटन में चुनाव तो अब होगा

दुर्ग। आज नामांकन फार्म जमा करने के अंतिम दिन जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने दुर्ग क्लेक्ट्रेड पहुंचकर पाटन विधानसभा क्षेत्र ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ अब पाटन विधानसभा चुनाव दिलचस्प हो गया है। एक और भाजपा से सांसद विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया है वही प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल कांग्रेस से उम्मीदवार है और अब जोगी कांग्रेस से अमित जोगी ने भी नामांकन दाखिल कर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

आज दुर्ग क्लेक्ट्रेड पहुंचे अमित जोगी ने मिडिया से बात करते हुए कहा की…मैंने पाटन से आज अपना नामांकन भरा है। ये चुनाव ‘भूपेश’ नही ‘भ्रष्टाचार’ के विरुद्ध है। यह एक ताकतवर दाऊ ‘परिवार’ बनाम पाटन के गरीब, अनुसूचित जाति-जनजाति, अतिपिछड़ा वर्गों के ‘अधिकार’ का चुनाव है।

मैं तो केवल चेहरा हूं, प्रत्याशी तो पाटनवासी हैं, प्रत्याशी तो पीएससी घोटाला पीड़ित हैं, आवास पीड़ित हैं, वादा खिलाफी पीड़ित हैं, नियमितीकरण पीड़ित हैं, शराबबंदी पीड़ित हैं। मैं तो भ्रष्टाचार के विरुद्ध, इन सभी पीड़ितों का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं।

मेरे पास ‘सेफ’ सीट से जीतने के तीन विधानसभाओं के विकल्प थे, मैं दो सीटों से भी लड़ सकता था लेकिन मैंने अकेले पाटन से ही लड़ने का निर्णय पाटनवासियों के कहने पर लिया है। मैंने पिछले एक महीने में पाटन विधानसभा क्षेत्र में तीन बडी सभायें की हैं।

मेरे आने के बाद पाटन में पहली बार चुनाव होगा, अभी तक तो एक ही परिवार के चाचा-भतीजा की सेटिंग होती आई है, चुनाव तो अब होगा। ‘पाटन में परिवर्तन’ तय है। पाटनवासियों की जीत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button