दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अयूब खान ने राहुल गांधी का किया आत्मीय स्वागत: भूपेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा-अमर जवान ज्योति व बापू आश्रम से छग का नाम सुनहरे अक्षरों में हुआ दर्ज

भिलाई। विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखने रायपुर पहुंचे अभा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष अय्यूब खान ने आत्मीय स्वागत किया।

अयूब खान ने राहुल गांधी को तिरंगा सुत की माला भेंटकर प्रदेश के विकास से सम्बंधित चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मंत्रिमंडल, प्रदेश कांग्रेस सांसदों, संगठन और विधायकों के सहयोग से प्रदेश में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं अनवरत चल रहीं हैं।

इसका लाभ आम जनता को मिल रही है। यहां शहीदों, किसानों, महिलाओं, गरीब, मजदूर, मध्यम वर्गीय, उद्योगपति, व्यापारियों, युवाओं और शासकीय कर्मचारियों के लिए योजनाएं क्रियान्वित हैं। आदर्श गौठान बनाए जाने पर भूपेश सरकार के कामकाज की तारीफ प्रदेश सहित विश्वभर में हो रही है।

आगे अय्यूब ने बताया कि अमर जवान ज्योति व बापू आश्रम से छग का नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। वहीं श्रमिक को 7 हज़ार वार्षिक राशि दिए जाने की भी घोषणा की गई है । राहुल गांधी ने भी बेहद सहजता से उनकी बातों को सुना।

Related Articles

Back to top button