खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अयोध्या में रोड शो कर पीएम मोदी साध गए अवध की नौ लोकसभा सीटें, पूरे रास्ते पुष्प वर्षा कर की गई अगवानी

पीएम मोदी का रोड शो दो किलोमीटर की दूरी तय कर लता मंगेशकर चौक तक पहुंचा। पूरे रास्ते पुष्प वर्षा कर पीएम मोदी की अगवानी की गई। इस दौरान घंटा घड़ियाल, ढोल-नगाड़े और शंख ध्वनि गुंजायमान रही। रोड शो में बड़ी संख्या में साधु और संत भी शामिल हुए…

अयोध्या (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक बार फिर अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। शाम सात बजे पीएम ने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह के समर्थन में रोड शो निकाल रहे हैं। अयोध्या के जरिए पीएम मोदी अवध की नौ लोकसभा सीट पर वोटरों को साधें।

अयोध्यावासियों का हृदय भी प्रभु श्री राम जैसा विशाल है। रोड शो में आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन!पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी का दो किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किए। पीएम के साथ रथ में सीएम योगी आदित्यनाथ और लल्लू सिंह मौजूद रहे। सड़क के दोनों किनारे भाजपा समर्थक और लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में गेट नंबर 11 से प्रवेश किया। उन्होंने रामलला के दरबार में साष्टांग दंडवत किया। इसके बाद पूजा अर्चना कर आरती उतारी। इस दौरान मंदिर में आम भक्त भी मौजूद रहे।

राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा है कि वह चाहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनें। एक्स पर जारी एक पोस्ट में इकबाल अंसारी ने  कहा, ”पीएम मोदी भाग्यशाली हैं कि उनका चुनाव राम की नगरी से शुरू हो रहा है। उनका दस साल का पीएम पद का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। हम उनके अयोध्या आगमन से बहुत खुश हैं और चाहते हैं कि वह एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनें।

पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के लिए विशेष रथ को फूलों से सजाया गया। राम जन्मभूमि पथ पर फूलों से सजा रथ तैयार है। राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के बाद सुग्रीव किला राम जन्मभूमि पथ से राम पथ होते हुए लता मंगेशकर चौक तक रोड शो हुआ।

मध्य प्रदेश के नीमच जिले से आए हुए श्रद्धालु मैं हूं मोदी का परिवार पोस्टर के साथ राम मंदिर पथ के ठीक सामने लगा रहे हैं जय श्री राम के जयकारे।

राम जन्मभूमि पथ पर भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में मोदी के स्वागत के लिए विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे। उधर इन सब के बीच रामलला का दर्शन भी निर्बाध रूप से चलता रहा। श्रद्धालु बिना किसी रोक-टोक के दर्शन को गए। बाराबंकी से आए श्रद्धालु सचिन गौतम ने बताया कि कहीं कोई रोक-टोक नहीं है। राम मंदिर में उन्हें सुगमता से दर्शन प्राप्त हुए हैं।

प्रधानमंत्री के रोड शो में फूलों की बारिश हुई। नरेंद्र मोदी सुग्रीव किला से लता चौक तक रोड शो किया। इस दौरान 75 स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारी की गई थी। इन स्थानों पर अलग-अलग वर्ग के लिए पीएम मोदी पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके लिए 100 क्विंटल फूल बिक गए। इनमें गुलाब की पंखुड़ियां सबसे ज्यादा शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button