खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अयोध्या में 20 जनवरी के बाद बाहरियों को नहीं मिलेगा प्रवेश, स्थानियों को दिखाना होगा पहचान पत्र

20 जनवरी के बाद से दो दिनों के लिए अयोध्या शहर के बाहर से आने वाले लोगों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। स्थानीय लोगों को पहचान पत्र दिखाना होगा…

अयोध्या (ए)। 20 जनवरी से ही रामनगरी में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। अयोध्या धाम व शहर के भीतर रहने वालों को उनके घर तक पहुंचने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें पहचान पत्र दिखाना होगा। अयोध्या धाम के भीतर रहने वालों से पुलिस प्रशासन ने 21 व 22 जनवरी को न निकलने की अपील की है।

20 से 22 जनवरी तक अयोध्या धाम हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगा। रामनगरी की सभी सीमाएं सील रहेंगी। 20 जनवरी से ही अयोध्या धाम के भीतर बाहरी वाहनों को प्रवेश न देने की तैयारी है। इन वाहनों को उदया चौराहा, साकेत पेट्रोल पंप, नया घाट समेत अन्य एंट्री प्वाइंटों पर रोका जाएगा। सिर्फ अयोध्या धाम के भीतर रहने वालों को उनके घर तक जाने की छूट दी जाएगी। जिले के अन्य इलाकों से अयोध्या कैंट इलाके में आने वालों को शहर के भीतर नहीं रोका जाएगा। वह प्रशासन की ओर से जारी होने वाले डायवर्जन प्लान का पालन करके शहर के गंतव्य स्थल तक जा सकेंगे।

अयोध्या धाम में 20 जनवरी से सिर्फ स्थानीय लोगों को प्रवेश मिलेगा। फैजाबाद शहर में डायवर्जन के अलावा अन्य मार्गों पर लोग जा सकेंगे। डायवर्जन प्लान साझा कर दिया जाएगा। अयोध्यावासी मेजबान की भूमिका में हैं। उनसे अपील है कि अतिथियों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए वह सहयोग करें। 21 व 22 जनवरी को न निकलें।-प्रवीण कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button