खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की शानदार जीत: सीएम ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बहुमत के बाद शपथ की तैयारी

प्रेमा खांडू ने 17 जुलाई 2016 को 37 साल की उम्र में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए. लेकिन दो महीने के अंदर ही उन्होंने बगावत कर दी थी…

ईटानगर (ए)। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। नतीजों में भाजपा को बंपर बहुमत मिला है और पार्टी ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और पार्टी राज्य में महज एक सीट ही जीत सकी। सीएम खांडू ने शाम में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। राज्य की सभी 60 सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है, जिसमें भजापा 46 सीटों पर, एनपीपी 5, एनसीपी 3, पीपीए 2, कांग्रेस एक और निर्दलीय तीन सीटों पर विजयी रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ईटानगर के राजभवन में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल केटी परनायक से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने खांडू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और मंत्रिपरिषद से नई सरकार के शपथ लेने तक बने रहने का अनुरोध किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरुणाचल प्रदेश की जनता को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा ‘इस अद्भुत राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है। अरुणाचल में एक बार फिर भाजपा पर अपना विश्वास जताने के लिए मेरा आभार। हमारी पार्टी राज्य के विकास के लिए और भी अधिक मजबूती से काम करती रहेगी।’

सीएम पेमा खांडू ने कहा कि, ”इस बार की अच्छी जीत है, जनता ने एक रिकॉर्ड के साथ भारतीय जनता पार्टी को जनादेश दिया है. सन 2019 के चुनाव में हमने 60 में से 41 सीटें जीती थीं. अब इस बार बीजेपी ने 5 सीटों की बढ़त की है और हमें 46 सीटें मिली हैं।”

उन्होंने कहा कि, ”यह एक अच्छा संकेत है. पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जो काम हुआ है, खास तौर पर पिछले 10 साल में अरुणाचल प्रदेश में जो काम हुआ है, यह नतीजे पीएम मोदी द्वारा कराए गए कामों का प्रतिबिंब हैं।”

एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर खांडू ने कहा कि, ”बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है, इसलिए पार्टी तय करेगी कि मैं अगला सीएम बनूंगा या नहीं. मैं पार्टी के फैसले को स्वीकार करूंगा.” उन्होंने कहा कि, एनडीए के जो साथी जीते हैं, उन्हें अगली सरकार में शामिल किया जा सकता है।

गेगोंग अपांग के बाद खांडू अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के दूसरे मुख्यमंत्री बन गए. इसके बाद 2019 में राज्य विधानसभा में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की और पेमा खांडू के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनाई. अब 2024 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद खांडू तीसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button