खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

अर्जुन तेंदुलकर ने किया आईपीएल में डेब्यू: पिता सचिन तेंदुलकर ने बेटे के लिए लिखा संदेश…

आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई की टीम से कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आईपीएल में अपना डेब्यू मैच खेलने का मौका मिला…

मुंबई (ए)। आईपीएल के 16वें सीजन के 22वें मुकाबले में नया इतिहास उस समय बनते हुए देखने को मिला जब मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर को अपनी प्लेइंग 11 में शामिल करने का फैसला किया. अब अपने बेटे के डेब्यू मैच के बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला संदेश पोस्ट किया है।

साल 2021 के सीजन से अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें पिछले 2 सीजन में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला. अर्जुन को इस सीजन में मुंबई ने आखिरकार मौका देने का फैसला किया. अपने पहले आईपीएल मुकाबले में अर्जुन ने 2 ओवरों की गेंदबाजी में 17 रन दिए लेकिन कोई विकेट हासिल करने में कामयाबी हासिल नहीं कर सके।

सचिन ने जो संदेश पोस्ट किया उसमें उन्होंने लिखा कि अर्जुन आज तुमने एक क्रिकेटर के तौर पर अपने जीवन में अगले पड़ाव में कदम रखा है. एक पिता होने के नाते जो तुमसे और इस खेल से बेहद प्यार करता है मुझे पता है कि तुम इस गेम को वह पूरा सम्मान दोगे जिसका वह हकदार है और इस खेल से भी तुम्हें काफी प्यार मिलेगा।

अपने बेटे के लिए सचिन ने आगे लिखा कि तुमने यहां तक पहुंचने के लिए काफी कड़ी मेहनत की है और मुझे उम्मीद है कि तुम इसे आगे भी जारी रखोगे. यह एक शानदार जर्नी की शुरुआत है. तुम्हें इसके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

मुंबई इंडियंस की टीम ने कोलकाता के खिलाफ इस मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया, जिसमें इस मुकाबले में टीम की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने बल्ले से अहम भूमिका निभाते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान देने का काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button