दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुंतला विद्यालय में छः दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन, मुख्य अतिथि ने कलाओं की प्रदर्शनी का निरीक्षण कर सराहना की

भिलाई। “कला – कौशल” की मस्ती के बाद शनिवार 4 मई 2024 को समर कैंप का पूरे जोश के साथ शकुंतला ग्रूप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर व अन्य अतिथियों की गौरवमय उपस्थिति में समापन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, पधारे अतिथियों का छात्रों ने बैच लगाकर गर्म जोशी से अभिनंदन किया। सप्ताहिक जलसे के प्रथम दिवस पर प्रज्वलित हुई।”साक्षी मशाल” को स्केटिंग करते छात्रों ने सुसज्जित प्रांगण में घुमाया फिर पूरी गरिमामय रीति से मुख्य अतिथि ने मशाल को शांत किया। तत्पश्चात छात्र की छ: दिन में सीखी गई कलाओं की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

समर कैंप का समापन: कलाओं की अभिव्यक्ति कार्यक्रमों का आयोजन शाला के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। माता शारदे के सम्मुख दीप जलाकर मंच सम्मुख विराजमान अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए “समर कैंप की कक्षाओं सेजुड़ी क्रियाकलापों का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। भिन्न – भिन्न कक्षा में सीखी गई काल की एक-एक झलकियां छात्रों द्वारा मंच पर प्रस्तुत की गई।

जिसमें “योग शिविर” में सीखे गए आसन- प्राणायाम व व्यायाम का छात्रों ने लाभ बताएं। तो वहीं संगीत के गायन- वादन की कक्षा में आत्मसात की गई धुनों को वाद्य यंत्रों की रागिनी से उतारा गया। शारदा विद्यालय वैशालीनगर के विद्यार्थियों ने संगीत के साथ व्यायाम की मुद्रा जुंबा में दिखाई।

सौंदर्य और स्वास्थ्य की कक्षाओं से अपनाई गई कलात्मकता को रैंप पर चलते हुए विद्यार्थियों ने मोहक प्रस्तुति दी। शिक्षण कक्षा के बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश के पूर्व विद्यालय में आयोजित समर कैंप की महत्वता का संदेश देने वाली लघु नाटिका शिक्षकों द्वारा प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की पूर्णता पर मुख्य अतिथि संजय ओझा ने प्राकृतिक तत्व से निर्मित “बीज-कलम” से स्मृति हस्ताक्षर प्रदान कर पर्यावरण मित्र का संदेेश दिया।

उन्होंने छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा – विकास काल में पढ़ाई – लिखाई के साथ भिन्न-भिन्न कलाओं को सीख कर अपनी प्रतिभा को आपने पल्लवित किया है । कई बार यह कलात्मक रुचियां तुम्हारे मनोरंजन से आगे चलकर तुम्हारी पहचान बन जाती है। बच्चों पठन-पाठन आपके जीवन का अंग है, तो यह कला- कौशल आप की प्रतिभा का सहज निखार। मंच संचालन की जानदार साझेदारी जिशान मिर्जा और पलक, ने संभाली। उछल- कूद की मस्ती के बाद रसीले स्वाद से यह समर कैम्प पूर्ण हुआ।

शिविर समापन के इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार (शकुंतला विद्यालय), मेनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), व्ही. दुबे, अभय दुबे, आरती मेहरा (प्राचार्य शकुंतला विद्यालय नं -2) उपप्राचार्य जी. रंजना कुमार, अनीता नायर, हेड मिस्ट्रेस सुनीता सक्सेना, अनामिका राय, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, रिंकू कुदेसिया, राजेश वर्मा, प्रतीक ओझा, वनिता ओझा ने भी विद्यार्थियों काउत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button