छत्तीसगढ़फीचर्ड

अल्कलाइन वाटर प्लांट लगाने के नाम पर 3 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। दिनांक 28/04/23 को प्रार्थीया अहाना फ्रांसिस निवासी व्यापार विहार थाना तारबाहर जिला बिलासपुर में थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया था जिसमें आरोपी गण सुभाष ताती, मीना ताती एवं अन्य लोगों के द्वारा प्रार्थीया उसके भाई-बहन के साथ अल्कालाइन वाटर प्लांट में पैसा निवेश करने से 6 महीने में पैसा डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी करना लेख होने से धारा 420,34 भादवी का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान यह पता चला है कि आरोपी गॉड ग्रुप बनाकर बहुत सारे लोगों से ठगी किए हैं। प्रार्थी से पुराना जान पहचान होने का फायदा उठाते हुए अलका लाइन वाटर से होने वाले फायदे और उसका प्लांट लगाने पर 6 माह में पैसे डबल हो जाने की बात बोलकर धीरे-धीरे 300000 से अधिक रकम ले लिए थे।

आरोपियों द्वारा अन्य लोगों के साथ भी ठगी करने की जानकारी मिली है उक्त ठगी की रकम ढाई करोड़ से भी ज्यादा होना पता चला है। आरोपियों को आज कोरबा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, एएसआई मोतीलाल सूर्यवंशी, जय बंजारे, शारदा भगत,अजय सिंह, अमित सिंह, मुरली भार्गव, संदीप शर्मा शामिल रहे।

अपराध क्रमांक 115/2023, धारा 420,34 भादवि

गिरफ्तार आरोपी: 1) सुभाष ताती पिता स्व गोविंदराम ताती उम्र 48 वर्ष पता क्वार्टर नंबर 297 सेक्टर सी टाइप बाल्को थाना बाल्को जिला कोरबा।

2) मीना ताती उफ नीना ताती पति सुभाष ताती उम्र 38 वर्ष पता क्वार्टर नंबर 297 सेक्टर 3 ए बाल्को थाना बाल्को जिला कोरबा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button