खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस महानिरीक्षक ने उप निरीक्षक और आरक्षक को किया निलंबित

कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाये जाने पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा द्वारा सीतापुर थाने में तत्कालीन पदस्थ उप निरीक्षक एवं वर्तमान में पदस्थ आरक्षक के विरुद्ध की गई निलंबन की सख्त कार्यवाही…

सरगुजा। थाना सीतापुर अंतर्गत गुम इंसान 33/24 की विवेचना में गंभीर लापरवाही किये जाने पर तात्कालीन रूप से थाना सीतापुर में पदस्थ उप निरीक्षक रमेश चंद्र राय एवं थाना सीतापुर में वर्तमान में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 575 रुपेश महंत द्वारा प्रकरण में संदिग्ध आचरण का प्रदर्शन किया जाना

पाये जाने पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा अंकित गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारी द्वारा प्रकरण में गंभीर लापरवाही किया जाना

पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए निलंबन की कार्यवाही की गई हैं, उप निरीक्षक रमेश चंद्र राय वर्तमान तैनाती जिला कोरिया कों तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जिला कोरिया

एवं आरक्षक क्रमांक 575 रुपेश महंत थाना सीतापुर जिला सरगुजा कों तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र अम्बिकापुर सम्बद्ध किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button