खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिन्दू नववर्ष, चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र पर्व पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिन्दू नववर्ष आरम्भ, चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र पर्व के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अपने शुभकामना सन्देश में उन्होंने कहा – “आज से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव संवत्सर विक्रम संवत 2081 की शुरुआत हो रही है, जिसे हिन्दू नववर्ष के रूप में मनाया जाता है।

यह नववर्ष आप सभी के लिए मंगलमय हो। साथ ही आदिशक्ति जगद्जननी की आराधना के पर्व चैत्र नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मां जगदंबा आप सभी का कल्याण करें।”

मुख्यमंत्री ने सिंधी समाज के लोगों को भगवान झूलेलाल की जयंती चेट्रीचंड्र महोत्सव और मराठी समाज के लोगों को गुड़ी पड़वा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि आज से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत हो रही है और चैत्र नवरात्रि का आरम्भ भी हो रहा है। आगामी 9 दिनों तक देवी मंदिरों में भक्तगण उनकी आराधना करेंगे और ज्योति कलश की भी स्थापना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button