छत्तीसगढ़फीचर्ड

मतदाता सूची की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज से शुरू, लोगों को जागरूक करने कार्यालय में वॉकेथान का होगा आयोजन

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ इसकी शुरूआत होगी। 2 अगस्त से 31 अगस्त तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे।

श्रीमती कंगाले ने बताया कि 22 सितम्बर तक दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश कुमार क्षीरसागर और बिपिन माझी भी पत्रकार-वार्ता में उपस्थित थे।

लोगों को जागरूक करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा वॉकेथान का आयोजन: प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने इस दिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा राजधानी रायपुर में वॉकेथान का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, तृतीय लिंग समुदाय के लोगों, समाज सेवी संस्थाओं तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील की है। वॉकेथान 2 अगस्त को सवेरे सात बजे जी.ई. रोड स्थित गांधी उद्यान से शुरू होकर शहीद स्मारक भवन में समाप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button