छत्तीसगढ़फीचर्ड

राउत नाचा शौर्य, गौरव, और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यादव समाज के लोग भगवान कृष्ण के वंशज हैं। आज के इस पावन अवसर पर मै कामना करता हूं कि यादव समाज एकता के सूत्र में बंध कर उत्तरोत्तर विकास करें। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राउत नाचा शौर्य, गौरव, और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। राउत नाचा पर्व इसी भव्यता के साथ हमेशा आयोजित होता रहे।मैं आप सभी को राउत नाचा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में मल्टीलेवल पार्किंग का किया लोकार्पण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के सिटी कोतवाली स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया। 29 करोड़ 76 लाख की लागत से साढ़े तीन एकड़ में कोतवाली थाना परिसर में तीन मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाया गया है।

मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा मिलने से ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी साथ ही व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स से व्यापारियों और नागरिकों को व्यवस्थित बाजार भी उपलब्ध होगा। मल्टीलेवल पार्किंग ग्राउंड फ्लोर के अलावा सभी फ्लोर में पार्किंग की सुविधा दी गई है जिसमें 192 कार और 325 बाइक एक साथ पार्क की जा सकेगी। ग्राउंड फ्लोर को कमर्शियल कांप्लेक्स के तौर पर विकसित किया गया है जिसमें 46 दुकानों का निर्माण किया गया है। इसमें फायर फाइटिंग सिस्टम और लिफ्ट की भी सुविधा दी गई है।

मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही निशा यादव को 3.45 लाख रुपए का चेक प्रदान किया: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर में आयोजित रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा यादव को स्वेच्छानुदान से स्वीकृत 3.45 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया।

निशा यादव अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारों पर्वत फतह करना चाहती हैं। वे माउंट एवेरेस्ट भी फतह करना चाहती हैं। उनके पिता ऑटो चालक हैं। मुख्यमंत्री को जब कुछ दिन पहले निशा की कमजोर आर्थिक स्थिति का पता चला तो उन्होंने निशा से फोन पर बात कर सरकार की ओर से उन्हें सभी तरह के सहयोग का भरोसा दिया और स्वेच्छानुदान से राशि निशा बेटी के लिए स्वीकृत कर दी। निशा ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button