दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अवैध प्लाटिंग की सूचना पर IAS लक्ष्मण तिवारी ने मौके पर की कार्यवाही पहुंचकर

 

दुर्ग। शहर में अतिक्रमण पर राजस्व विभाग की प्रभावी कार्रवाई जारी है। बोरसी, हनोदा रोड और मीनाक्षी नगर में अवैध प्लाटिंग की सूचना मिलते ही एसडीएम आईएएस लक्ष्मण तिवारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग व नगर निगम दुर्ग का अमला मौके पर पहुंचा। इन जगहों में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी और फेंसिंग तथा डीपीसी कराई गई थी। इसे तोड़ने की कार्रवाई मौके पर ही की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम श्री तिवारी ने बताया कि राजस्व अमले को अतिक्रमण को लेकर हाई अलर्ट पर रखा गया है। फील्ड में बारीक नजर रखने के इन्हें निर्देश दिये गये हैं और अवैध प्लाटिंग की सूचना मिलते ही कार्रवाई के लिए कहा गया है। इस बात की सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के द्वारा बोरसी, हनोदा रोड, मीनाक्षी नगर में अवैध प्लाटिंग की जा रही है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग का अमला पहुंचा। यहां पर फेंसिंग कराई जा रही थी और डीपीसी कराया जा रहा था। इसे हटाने की कार्रवाई निगम अमले द्वारा की गई।

एसडीएम ने बताया कि अवैध प्लाटिंग के मामलों पर प्रशासन की कड़ी नजर है और ऐसे तत्वों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री तिवारी ने बताया कि राजस्व अमले से नियमित रूप से अपडेट ली जा रही है और वे लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, प्रकाश थवाने, गिरीश दीवान एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ः

Related Articles

Back to top button