छत्तीसगढ़फीचर्ड

03 नक्सली विस्फोटक सामाग्री के साथ गिरफ्तार, थाना चिंतलनार क्षेत्र के 02 घटना में है शामिल

सभी गिरफ्तार नक्सली थाना चिंतननार क्षेत्र के है निवासी…नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, 223 सीआरपीएफ वाहिनी एवं 206 वाहिनी कोबरा की रही है संयुक्त कार्यवाही…

सुकमा। जिला सुकमा मे वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 25.07.2024 को थाना चिंतलनार से समिरन राय, सहायक कमाण्डेन्ट के हमराह 223 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम मुकरम व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम मुकरम नाला के पास 01 संदिग्ध व्यक्ति द्वारा सुरक्षा बलों की पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर लुकते/छिपते हुए भागने लगे, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर अपना नाम मड़कम बण्डी पिता मड़कम हुंगा उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी फुलनपाड़ थाना चिंतलनार जिला सुकमा (छग) का होना बताया गया। जिसके कब्जे के थैला को चेकिंग करने पर 01 नग टिफिन बम लगभग 02 किग्रा. बरामद किया गया। आईईडी रखा जाने के संबंध में पूछताछ करने पर प्रतिबंधित नक्सल संगठन में सुरपनगुड़ा मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर के पद पर कार्य करना तथा सुरक्षा बलों के आने-जाने वाले मार्ग में सुरक्षाबलों के मूव्हमेंट के दौरान मौका पाकर टिफिन आईइडी को प्लांट करने के उद्देश्य से रखना बताया।

उक्त कृत्य विधि के विरूद्ध पाये जाने से मड़कम बण्डी के खिलाफ थाना चिंतलनार में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 25.07.2024 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया ।

इसी क्रम में कैम्प पुलनपाड़ से अजित सिंह नेगी, द्वितीय कमान अधिकारी, सुखवेंदर सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट, धर्मेन्द्र कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट के हमराह 223 वाहिनी सीआरपीएफ का बल एवं राजू कुमार उप कमाण्डेन्ट, सुरेश कुमार सहायक कमाण्डेन्ट एवं अजय राठी सहायक कमाण्डेन्ट के हमराह 206 कोबरा वाहिनी का बल की संयुक्त पार्टी केसो ड्यूटी हेतु ग्राम पुलनपाड़ व आस-पास क्षेत्र जंगल की ओर रवाना हुए थे।

अभियान के दौरान ग्राम पुलनपाड़ के जंगल पहाड़ी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा सुरक्षा बलों की पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर लुकते/छिपते हुए भागने लगे, जिनमे से सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर 02 संदिग्ध व्यक्तियों क्रमशः 01. मड़कम हड़मा पिता हिड़मा (मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर) उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी पुलनपाड़ गोलापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा (छ0ग0), 02. विधि से संघर्षरत किशोर (मिलिशिया सदस्य) को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दोनों नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताया गया।

पकड़े गये संदिग्धों के कब्जे से क्रमशः 01. मड़कम हड़मा पिता हिड़मा के कब्जे से 01 नग इम्प्रोवाईस आईईडी लगभग 01 किग्रा वजनी, इम्प्रोवाईस आईईडी पालिथिन में लपेटा हुआ 500 ग्राम, इम्प्रोवाईस आईईडी पालिथिन में लपेटा हुआ 250 ग्राम, फटाक (टाईगर बम) 50 नग, एवं 02. मड़कम हुंगा के कब्जे से कॉडेक्स वायर 20 मीटर, इम्प्रोवाईस स्वीच होल्डर 06 नग, इम्प्रोवाईस प्रेशर स्वीच (तार के साथ) 03 नग, इलेक्ट्रीक डेटोनेटर 03 नग, बरामद किया गया। गहन पूछताछ करने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुचाने के नीयत से रास्ते में आईईडी लगाना बताया।

उक्त संदिग्धों के निशानदेही पर रास्ते में छुपाकर रखे प्लास्टिक ड्रम में (विस्फोटक लगभग 20 किलो.ग्राम) का बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से 206 कोबरा वाहिनी के बीडीएस टीम द्वारा मौके पर निष्क्रिय किया गया। उक्त कृत्य विधि के विरूद्ध पाये जाने से दोनों के खिलाफ थाना चिंतलनार में अपराध क्रमांक 10/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 25.07.2024 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

उपरोक्त गिरफ्तार सभी नक्सलियों को दिनांक 26.04.2024 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर विधि से संघर्षरत किशोर को बाल सुरक्षा गृह एवं 02 नक्सलियों को जेल दाखिला किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button