Uncategorised

राज्य सरकार ने शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति प्रदान की

रायपुर। राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों की 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति प्रदान कर दी है।

यह सहमति वित्त विभाग से प्राप्त सहमति के आधार पर दी गई है। आज यहां मंत्रालय से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय को जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति आदेश व्यक्तिगत जारी किए जाएं, नियुक्ति आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया जाए कि प्रोबेशन अवधि तथा प्रोबेशन अवधि में देय वेतन वित्त विभाग के निर्देश अनुसार होगा।

Related Articles

Back to top button