खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

अवैध शराब बिक्री मामले में EOW/ACB ने 13 जगह की छापेमारी: प्रकरण से ज़ुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, कम्प्युटर, सीपीयू व अन्य डिजीटल रिकार्ड बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में मदिरा के अवैध विक्रय मामले में प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन पर से ईओडब्ल्यू/एसीबी, रायपुर में अपराध क्रमांक 04/2024, धारा-7, 12 भ्र.नि. अधि.1988 यथासंशोधित भ्र.नि.अधि. 2018 तथा 420, 467, 468, 471, 120बी भा.द.वि. पंजीबद्ध करविवेचना में लिया गया है।

जिसमें अग्रिम जांच/विवेचना कार्यवाही करते हुए ईओडब्ल्यू /एसीबीद्वारा प्रकरण में माननीय विशेष न्यायालय रायपुर से संबंधित संदेहियों के स्थानों एवं प्रतिष्ठानोंकी तलाशी हेतु दिनांक 24.02.2024 को विधिवत तलाशी वारण्ट प्राप्त किया गया।

उपरोक्ततलाशी वारण्टों के निष्पादन हेतु आज दिनांक 25.02.2024 को संबंधित 13 संदेहियों के निवास,कार्यालय, प्रतिष्ठानों व अन्य अलग-अलग स्थानों पर ईओडब्ल्यू / एसीबी की 13 टीमों के द्वाराविधिवत तलाशी कार्यवाही प्रातः समय 06:00 बजे से प्रारंभ की गई है।

इन स्थानों पर रेडकार्यवाही की जा रही है- (1.) अरूणपति त्रिपाठी, आईटीएस, तत्कालीन विशेष सचिव आबकारी विभाग, एम.डी. छ.ग. राज्य मार्केटिंग कार्पोरेशन के निवास -सेक्टर 9, भिलाई जिला दुर्ग, (2.) निरंजन दास, भा.प्र.से. तत्कालीन आबकारी आयुक्त, आबकारी विभाग, रायपुर केनिवास -देवेंद्र नगर रायपुर,

(3.) सौरभ बख्शी, तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी कोरबा के निवास कोरबा, (4.) अनिल ट्टेजा, तत्कालीन सयुंक्त सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभागके निवास – फरिस्ता नर्सिंग होम के बाज़, कटोरा तालाब रायपुर, (5.) विवेक ढांढ, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव, छ0ग० शासन के निवास -पुराने पी.एच.क्यू, के पास रायपुर, (6.) अशोक कुमार सिंह, आबकारी अधिकारी के निवास- आकृति विहार, अमलीडीह रायपुर,

(7.) अनवर ढेबर के निवास ढेबर प्लाजा बैरन बाजार रायपुर, (8.) अरविंद सिंह के निवास-मेट्रोहेगजा अवंति विहार रायपुर, (9.) राजेंद्र जायसवाल, मेसस्स वेलकम डिस्टलरी के ऑफिस अग्रसेन चौक तथा ग्राम छेरका, बिलासपुर, (10) मेसर्स विधु गुप्ता, मेसर्स प्रिज्म होलो ग्राम एण्ड सिक्युरिटी प्रा०लिo पता-एच-601 वृद्धासिटी सेक्टर-5 ग्रेटर नोयडा (उoप्रo ),

(11.) भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया, मेसर्स भाटिया वाईन मर्चेट्स पता ग्राम सारागांव जिला बिलासपुर, (12) नवीन केडिया, मेसर्स छ०ग० डिस्टलरी लिमि० पता – इण्डस्ट्रीयल एरिया कुम्हारी तथा (13) सिद्धार्थ सिंघानिया, मेसर्स टॉप सिक्युरिटीज, पता -स्वर्णभूमि परिसर रायपुर के नाम शामिल है।

अब तक की तलाशी कार्यवाही में प्रकरण से संबंधित उपरोक्त संदेहियों डिस्टलरी प्रतिष्ठानों व कार्यालयों के कब्जे से प्रकरण से ज़ुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं फाइलें बड़ी संख्या में बरामद किये गये हैं।

इसी प्रकार विभिन्न परिसरों से भी बड़ी संख्या में कम्प्युटर- सीपीयू व अन्य डिजीटल रिकार्ड बरामद किये गये हैं, जिनमें प्रकरण से संबंधित डाटा व जानकारियां दर्ज होनेकी उम्मीद है। इनका प्रकरण की अग्रिम विवेचना में विश्लेषण किया जायेगा जिससे साक्ष्य कीदृष्टि से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होने की संभावना है।

तलाशी हेतु गई टीमों की वापसी उपरांत संपन्न की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त होने पर पृथक से जारी की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button