दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ ने क्रेड़ा सदस्य विजय साहू का किया सम्मान

 

भिलाई। भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ का 8वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन सियान सदन हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र भिलाई में किया गया। समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे दीप प्रज्जवलित कर किया इसके पश्चात वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के प्रथम सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय साहू सदस्य अक्षय ऊर्जा विकास निगम, विशेष अतिथि नेहा साहू सदस्य एमआईसी भिलाई निगम, मोहन लाल गुप्ता, नीतिशि यादव थे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि विजय साहू का सम्मान किया गया। इस पर श्री साहू ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के पास बहुत अनुभव और बहुत क्षमता होती है इनका उपयोग प्रदेश व देशहित एवं समाज के लिए करना चाहिए और वरिष्ठ नागरिकों को राजनीतिक शुद्धता की लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर विजय साहू का शाल व श्रीफल से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष पुरूषोत्तम साहू, महासचिव गजानंद साहू, कोषाध्यक्ष एम एल कश्यप, जे आर साहू, जियालाल चौधरी, अर्चना मुले, बलबीर सिंह सहगल, कांतिलाल विश्वकर्मा, बाबूलाल साहू, छाया विश्वकर्मा, भागवत देशमुख, रामकिशन देवांगन, राजेन्द्र सिंह, गरीबदास साहू सहित सैकड़ों वरिष्ठ जन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button