दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर के नेतृत्व में 60 पशुओं को लम्पी बीमारी का टीकाकरण किया गया

भिलाई। दुर्ग सांसद विजय बघेल के निर्देश पर भिलाई 3 के वार्ड शीतलापारा, महामायापारा, बाजार चौक और शांति पारा में आवारा और घरेलू पशुओं को लंपी बीमारी का टीकाकरण किया गया।

सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर भाजयुमो प्रदेश कार्यकारणी सदस्य वरुण यादव ने भिलाई 3 बाजार चौक में घूम रहे गायों को देख कर लम्पी के लक्षण वाले गायो को टीका लगाने के लिए भिलाई 3 पशु चिकित्सक को मिलकर टीकारण के लिए बात किए।

डॉ ने अपने स्टाफ वीरेंद्र चंद्राकर और उत्तम साहू को टीम के साथ टीकाकरण के लिए भेजा सहयोग के लिए डॉ बालमुकुंद वर्मा, कल्लू राजपूत और गौ सेवक भारत तिवारी, उमेश साव साथ थे।

लगभग 60 गायों का टीकाकरण किया गया, आने वाले 12 नवंबर मंगलवार को भी टीकाकरण किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि ने पशु पालकों से एवं आम नागरिकों से निवेदन किया कि गायों और भैंसों में लम्पी बीमारी के लक्षण दिखे तो तुरंत पशु चिकित्सक को जानकारी देवे क्योंकि ये फैलने वाला बीमारी है अन्य जानवरों में भी फैल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button