छत्तीसगढ़फीचर्ड

अवैध संबंध को लेकर अपनी पत्नी को मारपीट कर बेहोशी की हालात में कीटनाशक दवाई पीलाकर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

आरोपी द्वारा अपने पत्नी की अवैध संबंध को लेकर मारपीट कर बेहोशी के हालात में कीटनाशक दवाई पीलाकर घटना को दिया अंजाम…

जांजगीर चांपा। सूचक (आरोपी) सुदर्शन दास महंत निवासी ग्राम जर्वे थाना बलौदा द्वारा दिनांक 03.05.23 को थाना बलौदा में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया गया कि पत्नी पार्वती महंत से दिनांक 02.05.23 को रात्रि में घरेलू बात पर बात चीत हुआ था, जिसकी रात्रि में तबियत खराब होने से मोबाइल के माध्यम से एंबुलेंस बुलाया था, एंबुलेंस के कर्मचारी द्वारा चेक करने पत्नी की मृत्यु हो जाना सांस नही चलना बताए कि सूचना पर थाना बलौदा में मर्ग क्रमांक 29/2023 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था।

मृतिका का डाक्टर साहब से पोस्ट मार्टम कराया गया, प्राप्त पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मृतिका के शरीर, सिर में चोट होना लेख करने तथा पोस्ट मार्टम के दौरान व्हीसरा प्रिजर्व किया गया था जिसकी जांच हेतु एफएसएल बिलासपुर भेजा गया था एफएसएल रिपोर्ट में किटनाशक दवाई सेवन से मृत्यू होना लेख किया गया है तथा मर्ग जांच के दौरान मृतिका के भाई एवं माँ के कथनानुसार अपराध का होना पायें जाने से आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 391/2023 धारा 302, 328 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी सुर्दशन दास महंत निवासी जर्वे थाना बलौदा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ किया गया जो अपने कथन में बताया कि दिनांक 02-03.05.2023 को रात्रि करीबन 01.00 बजे से 02.00 बजे के मध्य पत्नी को किसी अन्य पुरूष के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देखने से गुस्से में आकर अपने पत्नी को जान से मारने की नियत से हाथ मुक्का से मारपीट करना तथा उसके सिर को बेड में मारकर चोट पहुंचाना एवं बेहोश होने पर कीटनाशक दवाई को जबरन पीलाकर हत्या करना बतायें जाने पर तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 29.11.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी मनोहन सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, महिला प्रआर जीवंती कुजूर, आरक्षक संतोष रात्रे, हेमंत साहू, श्याम राठौर, लखेश विश्वकर्मा, प्रहलाद निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी: सुर्दशन दास महंत उम्र 35 साल निवासी जर्वे थाना बलौदा जिला जांजगीर-चाम्पा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button