दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने विश्व आदिवासी दिवस पर किया वृक्षारोपण

भिलाई। आज दिनांक 9 अगस्त को वार्ड 18 कॉन्टैक्टर कॉलोनी में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण का कार्यक्रम कर पर्यावरण को संरक्षित करने का काम किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बजरंगी लाल सिंह के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी, एमआईसी मेंबर लालचंद वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। मुकेश चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने प्रदूषण को रोकने प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाने का काम करना है।

संदीप निरंकारी एवं लालचंद वर्मा ने भी वृक्षारोपण के कार्य सराहा और भविष्य में भी इसी प्रकार रचनात्मक कार्य करें करने की बात असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के साथियों से कही।

इस दौरान मुख्य रूप से छाया पार्षद विनोद यादव, हीरालाल साहू, खिलेश्वर, ब्लॉक अध्यक्ष- अकबर भाई, अनुराग तिवारी, जिला उपाध्यक्ष- रिकी साहू , महामंत्री – नितेश लाउत्रे, महासचिव-सुधांशु शेखर, देव कुमार शर्मा, कमल कुमार, सचिव- लखपति सोना,राजेश्वर सोनवानी, परमेश्वर साहू, अर्जुन यादव ,रवि तेजा ,अभय नंदोरी, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button