खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

अस्पताल के बाहर सड़क में शराब का सेवन करते एवं ग्रामीणजनों के साथ गाली-गलौच एवं दुर्व्यवहार का विडियो वायरल, चिकित्सक की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त

रायपुर। दिनांक 29.072024 की रात्रि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो जिसमें डॉ. शीतल दुग्गा, चिकित्सा अधिकारी, (संविद) द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-कोयलीबेडा के अस्पताल के बाहर सड़क में शराब का सेवन करते एवं ग्रामीणजनों के साथ गाली-गलौच एवं दुर्व्यवहार करते दिखाई दिया के आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला- कांकेर द्वारा दिनांक 30.07.2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोयलीबेडा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. शीतल दुग्गा द्वारा विगत रात्रि को वायरल वीडियों के संबंध में डयूटी के समय शराब का सेवन तथा ग्रामीणजनों के साथ दुर्व्यवहार स्वीकार किया गया साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र के अन्य स्टॉफ द्वारा अवगत कराया गया कि डॉ. शीतल दुग्गा आये दिन शराब के नशे में रहते हैं।

दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 31.07.2024 को प्रकाशित समाचार के संबंध में खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड कोयलीबेड़ा द्वारा प्रतिवेदन प्रेषित किया गया। पूर्व में भी डॉ. शीतल दुग्गा के इस प्रकार के कृत्य के लिए लगातार शिकायत प्राप्त होने पर आपको चेतावनी दिया गया है।

परन्तु डॉ. शीतल दुग्गा के व्यवहार एवं कार्यशैली में आज तक किसी भी प्रकार का सुधार दृष्टिगोचर नहीं होने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-कांकेर द्वारा आपको सेवा से पृथक किये जाने की अनुशंसा कार्यालय को प्राप्त हुआ है। डॉ. शीतल दुग्गा यह कृत्य आपके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है जो कि कदाचरण की श्रेणी में आता है।

अतः मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-कांकेर से सेवा समाप्ति हेतु प्राप्त अनुशंसा एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ अंतर्गत मानव संसाधन नीति 2018 की कडिका 33.5 एवं 34.3 अनुसार डॉ. शीतल दुग्गा की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button