Uncategorised

अस्पताल के सामने से दो पहिया वाहन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


रायपुर। थाना आजाद चौक के अपराध क्रमांक 347/19 धारा 379 भादवि. के प्रकरण में प्रार्थी ईकबाल खान निवासी गोंडवाना गैस एजेंसी के सामने ईदगाहभाठा आजाद चैक रायपुर ने दिनांक 04.12.19 को थाना आजाद चैक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 04.12.19 को शाम 6.00 बजे के करीब अपनी यामहा फसिनों स्कूटी क्रमांक ब्ळ 04 डश्र 9027 को री एंड श्योर अस्पताल बुनकर सोसायटी के सामने खड़ा व हेंडल लाॅक कर अस्पताल के अंदर चला गया था कि प्रार्थी अस्पताल से बाहर आकर देखा तो उसका उक्त वाहन वहां पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना आजाद चैक की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी बृजमोहन धीवर एवं हिमांशु जाधव को पकड़कर घटना में संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की यामहा फसिनों स्कूटी क्रमांक ब्ळ 04 डश्र 9027 कीमती 60,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी

  1. बृजमोहन धीवर पिता राजेश धीवर उम्र 18 साल निवासी आमापारा नगर निगम कालोनी
    आजाद चैक रायपुर।
  2. हिमांशु जाधव पिता राजू जाधव उम्र 18 साल निवासी हाण्डीपारा आजाद चैक रायपुर।

Related Articles

Back to top button